BHOPAL NEWS: निजामउद्दीन कॉलोनी के टाइल्स कारोबारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निजामउद्दीन कॉलोनी में स्थित एक टाइल्स शोरूम के मालिक के खिलाफ उसी की महिला कर्मचारी द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। लड़की का कहना है कि जिस दिन उसके साथ यह घटना हुई, उसी दिन से उसने शोरूम जाना बंद कर दिया था। घटना 10 अगस्त को हुई है और मामला लगभग 1 महीने बाद दर्ज हुआ है। 

निशातपुरा पुलिस मिली शिकायत में लिखी कहानी पढ़िए 

शिकायत करने वाली लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 28 वर्ष है। वह नारियल खेड़ा इलाके में रहती है। दो महीने पहले जॉब की तलाश में थी। किसी के बताने पर वे निजामउद्दीन कॉलोनी में रहने वाले कुलदीप भदौरिया के ऑफिस पहुंची। कुलदीप टाइल्स शोरूम का संचालन करता है। लड़की का कहना है कि कुलदीप ने उसका इंटरव्यू लिया और नौकरी दे दी। 10 अगस्त को आरोपी ने पीड़िता को काम से चलने के बहाने बुलाया। मिनाल गेट नंबर दो से उसे अपनी कार में बैठाया और पीपुल्स मॉल के करीब एक होटल में ले गया। यहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता को जल्द शादी करने का वादा भी किया।

पीड़ित लड़की का कहना है कि इस घटना के बाद उसने शोरूम जाना छोड़ दिया। बाद में परिवार वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। परिवार वालों की समझने के बाद पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। निशातपुरा पुलिस थाने की ओर से कंफर्म किया गया है कि, कुलदीप भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!