Tech News: पुराने कंप्यूटर में Windows 11 चलाने के पांच तरीके, आईटी एक्सपर्ट ने बताए

Updesh Awasthee
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देगा। इसका सीधा सरल मतलब यह होता है कि, Windows 10 खत्म होने जा रहा है और जो कोई भी Windows 10 का उपयोग करेगा उसका कंप्यूटर खतरे में है। करोड़ों लोग Windows 11 पर स्विच करना चाहते हैं परंतु उनका कंप्यूटर पुराना है जो Windows 11 की निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता। यही कारण है कि उन्होंने Windows 10 के साथ रहने का फैसला किया है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो फिक्र मत कीजिए। हमारे आईटी एक्सपर्ट एवं Eulogik के फाउंडर एवं सीईओ गौतम किशोर बता रहे हैं कि किस प्रकार आप अपने पुराने कंप्यूटर में Windows 11 चला सकते हैं। 

Flyby11 पुराने कंप्यूटर पर Windows 11 इंस्टॉल करने में मदद करेगा 

Flyby11 एक ऐसा टूल है जो आपके पुराने कंप्यूटर में Windows 11 को इंस्टॉल करने में मदद करता है। यह टूल हार्डवेयर कंपैटिबिलिटी चेक को बाईपास कर देता है। Windows 11 को पता ही नहीं चलता कि वह पुराने कंप्यूटर में इंस्टॉल होने जा रहा है। इसकी मदद से आप अनसपोर्टेड कंप्यूटर पर बड़ी ही आसानी से Windows 11 इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि यह टूल केवल Windows 11 को इंस्टॉल करने तक ही आपकी मदद करता है। इसके बाद Windows 11 का कोई भी सिक्योरिटी अपडेट आपको नहीं मिलेगा। यदि आप पुराने कंप्यूटर पर Windows 11 अपडेट करना चाहते हैं तो फिर आपको अपने Windows 11 को पूरी तरह से क्लीन करके इंस्टॉल करना होगा। यानी यहां पर कोई ऑटोमेशन नहीं है। 

Microsoft Extended Security Updates ESU program 

Windows 10 वालों की सुविधा के लिए माइक्रोसॉफ्ट की ओर से Microsoft's Extended Security Updates (ESU) program लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से आप अगले एक साल तक अपने कंप्यूटर पर Windows 10 संचालित कर सकते हैं। आपको सभी प्रकार के सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। आपका कंप्यूटर और उसके अंदर जमा डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इसकी कीमत सिर्फ ढाई हजार रुपए है। लेकिन ध्यान रखना होगा कि यह प्रोग्राम 13 अक्टूबर 2026 तक ही वैलिड रहेगा। यदि आप 13 अक्टूबर 2025 को यह प्रोग्राम लेते हैं तो आपके लिए 1 साल का सपोर्ट मिलेगा लेकिन यदि कुछ समय बाद लेते हैं तो प्रोग्राम की एक्सपायरी डेट चेंज नहीं होगी। आपकी सपोर्ट टाइम लिमिट कम हो जाएगी। 

10 साल पुराने कंप्यूटर पर क्या करें

जिन लोगों के पास 10 साल से पुराना कंप्यूटर लैपटॉप है और वह Windows 11 का उपयोग करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों के लिए बेहतर होगा कि वह अपना लैपटॉप अपडेट करें। पुराने लैपटॉप को बेचकर नया लैपटॉप खरीद लें। नए सिस्टम में TPM 2.0 and Secure Boot compatible मिलता है। इसके कारण आपको फास्ट प्रोसेसर और अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है। जो 10 साल पुराने लैपटॉप हार्डवेयर में बिल्कुल नहीं है। 

Windows 10 LTSC 

यह एक एंटरप्राइजेज एडिशन है। इसकी मदद से आपका विंडोज 10, 2027 तक बढ़िया काम करता रहेगा। आपको लगातार सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे और आपके लैपटॉप का डाटा कंप्रोमाइज होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। आपके सिस्टम को नुकसान पहुंचाने से पहले हैकर को विंडो की सिक्योरिटी फोर्स से लड़ना पड़ेगा। हालांकि इस एडिशन में कोई फीचर अपडेट नहीं मिलेगा लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि विंडोज 10 में अब कोई नया फीचर अपडेट आना भी नहीं है। 

Download the latest version of the Windows 10 22H2 ISO

आप अपने लिए बेहतर कोई भी डिसीजन बनाएं लेकिन Windows 10 22H2 ISO का लेटेस्ट वर्जन जरूर डाउनलोड करें और इसका बैकअप बनाकर रखें। यदि लैपटॉप को अपडेट करने या विंडोज 11 के इंस्टॉल करने के दौरान कोई गड़बड़ हो जाती है तब आपको ISO की अनिवार्य रूप से जरूरत पड़ेगी। इसके बिना आपका काम नहीं हो पाएगा। 

To download Windows 10 22H2 ISO:

  • Go to the Download Windows 10 page, then click Download under Create Windows 10 installation media.
  • Run the MediaCreationtool.exe file and follow the on-screen instructions.
  • select Create installation media, choose the ISO file option, and click Next.
  • Rename the files to ISO Windows 10 22H2 and click Save.
  • create a Windows 10 bootable USB and set it aside for emergencies. 
इस USB का इस्तेमाल आप कभी भी Windows 10 को रिपेयर करने में या फिर इंस्टॉल करने में कर सकते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!