छिंदवाड़ा कलेक्टर ने विधायक के शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर चलवाया - MP NEWS

Updesh Awasthee
सरकारी दस्तावेजों में यह कार्रवाई नगर पालिका द्वारा की गई है लेकिन विधायक सुनील उइके ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह आईएएस ने दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर और विधायक के बीच सीधे विवाद की स्थिति बनी हुई है। पिछले सप्ताह भिंड में कलेक्टर और विधायक के बीच की लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

विधायक सुनील उइके ने सरकारी जमीन पर शॉपिंग मॉल तान दिया था?

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की परासिया तहसील में विधायक सुनील उइके का शॉपिंग मॉल है। सुनील उइके कांग्रेस पार्टी के नेता है और जुन्नारदेव विधानसभा से विधायक हैं। आज बुधवार को अचानक परासिया नगर पालिका की टीम द्वारा विधायक के शॉपिंग मॉल पर अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। शॉपिंग मॉल के कुछ हिस्से को नगर पालिका द्वारा तोड़ दिया गया। बाद में बताया गया कि नगर पालिका के अध्यक्ष श्री विनोद यादव की शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने जांच करवाई थी। जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। 

कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था इसलिए कलेक्टर ने बुलडोजर भेज दिया: विधायक

विधायक सुनील उइके का कहना है कि, "यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा जिले में नकुलनाथ की अगुवाई में किसान आंदोलन हुआ था। जिसमें उन्होंने (विधायक सुनील उइके ने) सांसद बंटी विवेक साहू और जिला कलेक्टर की मिली भगत को लेकर आवाज उठाई थी। साथ ही उन्होंने आदिवासियों की जमीन कन्वर्ट करने का मामला भी उनके द्वारा लगातार उठाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है। 

इस मामले में यदि आपके पास कोई जानकारी है, कलेक्टर और विधायक के बीच में तनाव का कारण यदि आपको पता है तो... अथवा आपकी प्रतिक्रिया, इस समाचार के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। ताकि पब्लिक को सच का पता चल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!