Hindi News: कारों की कीमत में साढे तीन लाख तक की कटौती

Updesh Awasthee
यदि आप अपने लिए कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो शायद यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। केंद्र सरकार ने GST में कटौती कर दी है। इसका सीधा फायदा जनता को मिल रहा है। कारों की कीमत में साढे तीन लाख तक की कटौती हो गई है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर इसके अतिरिक्त होंगे। 

मोदी ने GST कम किया, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फायदा उठा लिया

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने आज यानी शनिवार (6 सितंबर) से ही अपनी सभी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) SUV गाड़ियों पर GST में मिली छूट का ऐलान कर दिया है। ऐसा करने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। हालांकि, नई GST दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, और इस दिन से सभी कंपनियों को जीएसटी की छूट ग्राहकों को देनी ही होगी। अपनी मार्केटिंग के लिए फायदा उठाते हुए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने ऐलान किया कि उनकी ICE SUV रेंज की कीमतों में 1.01 लाख रुपए से लेकर 1.56 लाख रुपए तक की कटौती की गई है। सबसे ज्यादा फायदा XUV3XO डीजल मॉडल पर मिलेगा, जिसकी कीमत में 1.56 लाख रुपए की कमी आई है।

News-2: विनफास्ट की कार भारत में लॉन्च

वियतनाम की इलेक्ट्रिक मेकर विनफास्ट ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV- VF 6 और VF 7 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने VF 6 की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपए और VF 7 की 20.89 लाख रुपए तय की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!