BHOPAL में सरकारी कोचिंग के लिए टीचर चाहिए, प्राइवेट कंपनियों में भी वैकेंसी

Updesh Awasthee
सहायक आयुक्त, जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास भोपाल ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित सीनियर उत्कृष्ट छात्रावासों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं महाविद्यालयीन छात्रावासों में अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिए संबंधित विषय शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन स्व-प्रमाणित शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ कार्यालय कन्या शिक्षा परिसर कटारा हिल्स, भोपाल में 20 सितंबर तक प्रात: 11 बजे से सायं 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। 

प्राइवेट कंपनियों में वैकेंसी, भोपाल में वॉक इन इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 19 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे से आई.ए.एस. यूनिवर्सिटी रातीबड़, भोपाल में किया जा रहा है जिसमें 15 मल्टिनेशनल कंपनियां शामिल होंगी। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण - पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 19 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है। 

जिला रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, नवभारत फोर्टीलाईजर, एन.आई.आई.टी,युनो प्रा., मेन रिल ग्लोबल, फिडम एम्पलायबिलिटी अकाडमी,नीवा हेल्थ लाईफ इंश्योंरेंस, शिव शक्ति, स्विीगी प्रा.लि भोपाल,यूनिवर्सल प्रा.,पुखराज हेल्थ, लघु वित्त एवं इंडो नौकरी डांट कॉम कंपनियां सम्मिलित होंगी। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!