मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शारिक मछली के मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज उन सभी सवालों का जवाब दिया है, जो पिछले कुछ दिनों में विपक्ष के नेताओं द्वारा उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। हमने कठोर कार्रवाई की है और मछली मगरमच्छ सबको ठिकाने लगा दिया है।
विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, इंदौर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और खास तौर पर भोपाल में तेजी से सामने आई लव जिहाद के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, क्या मछली, क्या मगरमच्छ, क्या अपराध की हवेली... हमारी सरकार ने सबको ठिकाने लगाया है।
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों के आरोप का जवाब दिया
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया था कि, शारिक मछली के अकाउंट से स्त्री के बच्चों की फीस भरी जाती थी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कोई खास बयान नहीं दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए थे। भोपाल के मछली गैंग पर आरोप है कि, इस गैंग के सदस्य हिंदू लड़कियों को अपने प्यार की जाल में फंसा कर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाते थे और फिर लड़कियों को बुर्का डालने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल।