BHOPAL NEWS: तलाकशुदा महिला से ब्रेकअप करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लड़के ने पहले तलाकशुदा महिला को शादी के लिए प्रपोज किया फिर फिजिकल रिलेशन बनाएं और ब्रेकअप कर लिया। फिजिकल रिलेशन के लिए किसी भी प्रकार का लालच या दबाव, बलात्कार माना जाता है। महिला ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। अब लड़का भरा रहे और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

अप्रैल में प्रपोज किया और सितंबर में FIR

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला का अपने पति से तलाक हो गया था, और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। अप्रैल माह में उसकी मुलाकात फिरदौस नामक युवक से हुई थी। आरोपी युवक का आपराधिक रिकार्ड भी है। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। शादी का वादा हुआ और फिर फिजिकल रिलेशन बन गए, लेकिन अभी कुछ दिनों पहले लड़के ने ब्रेकअप कर लिया। तलाकशुदा महिला सीधे टीला जमालपुर पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज करवा दिया। 

हालांकि घटना निशातपुरा पुलिस थाना क्षेत्र की थी परंतु मामला टीला जमालपुरा पुलिस में दर्ज किया और केस डायरी निशातपुरा पुलिस के पास भेज दी। निशातपुरा पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। अभी तक लड़के को गिरफ्तार नहीं किया है। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!