कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लगातार बिहार में किसी भी प्रकार की छानबीन का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सक्रिय हुए बिहार के Gen-Z नेता का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया है।
जो संगठन में सक्रिय नहीं था उसे पदाधिकारी क्यों बनाया?
पुलिस ने इस Gen-Z नेता का नाम अमन कुमार बताया है। पुलिस द्वारा बताई गई स्टोरी के अनुसार, अमन कुमार, बिहार के खाप गोपालपुर का रहने वाला है। वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बहाने भोपाल आया था। यहां उसने माखनलाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। अमन कुमार का कोई पॉलीटिकल बैकग्राउंड नहीं था और भोपाल एवं मध्य प्रदेश की पॉलिटिक्स को बिल्कुल नहीं समझता था, इतना ही नहीं वह कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में भी सक्रिय नहीं था, फिर भी उसको NSUI में माखनलाल यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनाया गया। शायद इसलिए ताकि उसे एक पहचान मिल जाए और वह यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स एवं लोकल लोगों से मुलाकात कर सके। फेस्टिवल सीजन होने के कारण अमन कुमार जब बिहार में अपने गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अमन कुमार को क्यों गिरफ्तार किया, उसने क्या किया है
बिहार पुलिस ने सरपंच के बेटे विशाल को गिरफ्तार किया था। विशाल से पूछताछ में अमन कुमार का नाम बताया। विशाल ने बताया कि, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीणों के खाते खुलवाने हैं। इसके बदले में अपन को ₹5000 प्रति अकाउंट का मिलेगा। इन लोगों ने एक फर्जी सरकारी स्कीम बनाई। गांव वालों को बताया कि, इस स्कीम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को ₹500 प्रति महीने मिलेगा। लोगों ने अकाउंट खोलने के लिए फार्म पर साइन कर दिए और डॉक्यूमेंट दे दिए। विशाल से डॉक्यूमेंट लेने के बाद अमन कुमार ने खाते तो खुलवाए लेकिन गांव वालों को बैंक की पासबुक नहीं दी और ना ही उनके अकाउंट में कोई पैसा आया। इधर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने खातों में असामान्य ट्रांजैक्शन नोट किया तो पुलिस को सूचना दे दी। इधर सभी खाता धारकों को नोटिस जारी कर दिए गए। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
अमन कुमार का पाकिस्तान से क्या कनेक्शन है
इस मामले में स्पष्ट हुआ कि अमन कुमार डायरेक्ट पब्लिक से कांटेक्ट नहीं करता था बल्कि, विशाल जैसे लड़कों को अपना मोहरा बनाता था। पुलिस ने जब अमन कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि यही लोकल में इरशाद भाई रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जारी है पाकिस्तान के अरशद भाई से बात कराई थी। पाकिस्तान के अरशद भाई ने मनी ट्रांजैक्शन करने के लिए किराए पर बैंक अकाउंट मांगे थे। बदले में प्रत्येक अकाउंट का ₹5000 और ट्रांजैक्शन पर भी कमीशन दिया जाता था। इस प्रकार पुलिस इन्वेस्टिगेशन में स्पष्ट हुआ कि अमन कुमार, पाकिस्तान के आतंकवादी गतिविधियों के लिए मनी ट्रांजैक्शन चैन का एक हिस्सा था। रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल।
कुछ सवाल जिनकी भोपाल पुलिस को जांच करनी चाहिए
- बिहार में विशाल पकड़ा गया लेकिन पिछले 3 सालों में अमन कुमार ने भोपाल और मध्य प्रदेश में कितने लड़कों को अपने नेटवर्क में शामिल किया और कितने बैंक खाता खोले।
- जब अमन कुमार का कोई पॉलीटिकल बैकग्राउंड नहीं था और वह कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में भी शामिल नहीं होता था तो फिर उसको NSUI का पदाधिकारी क्यों बनाया।
- NSUI की कितने नेताओं के अमन कुमार के साथ में व्यक्तिगत संबंध है।
- क्या अमन कुमार, कांग्रेस पार्टी के किसी बड़े नेता से भी मिलता था।