TIKAMGARH नवोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा का शव रेलिंग से लटका हुआ मिला

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले टीकमगढ़ जिले में संचालित कुंडेश्वर पीएम श्री नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा का शव रेलिंग से लटका हुआ मिला है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या करके उसे रेलिंग से लटका दिया गया। 

शुक्रवार को छात्रा के पिता पलेरा थाना क्षेत्र के टोरिया गांव निवासी कृष्ण कुमार अहिरवार ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया। उसकी हत्या कर लटका दिया गया। स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में लगा हुआ है। दो दिन पहले ही बेटी से बात हुई थी। वह अपने छोटे भाई के साथ 15 अगस्त को घर आने वाली थी। लेकिन आज उसका शव घर पहुंचा। वह सिविल सेवा की परीक्षा देना चाहती थी। उन्होंने बताया कि, गुरुवार रात जब वे स्कूल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव सीढ़ियों पर लटका था। उन्होंने जिस तरह शव मिला, उस पर गंभीर सवाल उठाए हैं:
  1. पिता के अनुसार, गले में बंधी रस्सी केवल एक हाथ लंबी और बहुत पतली थी। उनका मानना है कि अगर आस्था ने खुद फांसी लगाई होती तो झटके से रस्सी टूट सकती थी।
  2. शव का दाहिना हाथ सीढ़ियों पर रखा हुआ था, जो आत्महत्या के मामले में असामान्य है। क्योंकि सुसाइड करने वाले व्यक्ति गए दोनों हाथ लटक जाते हैं। 

पिता ने बताया कि मौत से दो दिन पहले ही उनकी आस्था से फोन पर बात हुई थी। बेटी ने खुशी से बताया था कि उसके एग्जाम खत्म हो रहे हैं। वह 15 अगस्त को अपने भाई के साथ घर आएगी। उन्होंने कहा कि आस्था खुश थी। उसने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से एक जांच टीम कुंडेश्वर नवोदय विद्यालय पहुंची है। इसके अलावा दिल्ली से भी एक और जांच टीम आने की उम्मीद है। स्कूल प्रबंधन ने अंतिम संस्कार के लिए पांच शिक्षकों की एक टीम आस्था के गांव भेजी है। इधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!