SAGAR NEWS: प्रहलाद पटेल समर्थक नेहा को नगरपालिका अध्यक्ष पद से हटाया, मध्य प्रदेश शासन का आदेश जारी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की समर्थक एवं सागर जिले से देवी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में जो कर आरोप लगाए गए थे उनमें से तीन सही पाए गए हैं। 

श्रीमती नेहा अलकेश जैन का पद पर बने रहना लोकहित में नहीं है: मध्य प्रदेश शासन

शिवराज सिंह वर्मा, अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, नगरपालिका परिषद देवरी के विरुद्ध प्रस्तावित 04 आरोपों में से आरोप क्रमांक-01, 02 एवं 04 प्रमाणित पाये गये है। मध्य प्रदेश शासन की राय में श्रीमती नेहा अलकेश जैन का नगर पालिका परिषद, देवरी के अध्यक्ष पद पर बने रहना लोकहित एवं परिषद हित में वांछनीय नहीं है। वे अपने कर्तव्यों का विधि अनुसार पालन करने में सक्षम नहीं है, उनके द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम एवं उसके अधीन बनाये गये नियमों के उपबंधों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। 

अतः उक्त के दृष्टिगत राज्य शासन एतद् द्वारा श्रीमती नेहा अलकेश जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद देवरी, जिला सागर को मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 41-क द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से पृथक करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!