मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर ब्लास्ट की साजिश?, पाकिस्तान कनेक्शन मिला, बिजली कंपनी बैक फुट पर - NEWS

आपको याद होगा 1 साल पहले लेबनान पेजर ब्लास्ट हुए थे। एक झटके में सैकड़ो लोग मारे गए थे, हजारों लोग घायल हुए थे। क्या पाकिस्तान भारत में कुछ ऐसा ही प्लान कर रहा है। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के 16 जिलों में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, उनके पाकिस्तान कनेक्शन की बात सामने आई है। कंपनी के खिलाफ खड़े होने वालों में सिर्फ कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा भी शामिल है और इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने इस मामले में व्हिसल ब्लोअर का काम किया है। यानी मामला गंभीर तो है। 

इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम का आरोप और बिजली कंपनी का स्पष्टीकरण

इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने भारत सरकार को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि इन मेट्रो का टेंडर सऊदी अरब की एक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी में पाकिस्तान के इंजीनियर उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। इस बात का खुलासा होते ही मध्य प्रदेश में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई है जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिए हैं वह भयभीत हैं। हालांकि बिजली कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है परंतु बिजली कंपनी के स्पष्टीकरण में इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के दावे का खंडन नहीं किया गया है। इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम क्या कहना है कि स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी में पाकिस्तान के इंजीनियर काम कर रहे हैं। जबकि बिजली कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है कि, प्रस्तुत बिड में किसी भी मैनेजिंग डायरेक्टर/डायरेक्टर का पाकिस्तान का नागरिक होने की पुष्टि नहीं पाई गई है। इस प्रकार स्पष्ट हो जाता है कि बिजली कंपनी को नहीं पता, ठेका लेने वाली कंपनी के इंजीनियर पाकिस्तानी है या नहीं। उसकी पहुंच केवल डायरेक्टर तक है। 

मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे: रामेश्वर शर्मा भाजपा विधायक

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा का कहना है कि, स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी सऊदी की कंपनी को दी गई। अगर इसमें पाकिस्तानी अधिकारियों और इंजीनियरों की संलिप्तता की बात सही है, तो प्रदेश में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। बीजेपी विधायक ने इस मामले की जांच की मांग की है।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान से अब कोई संबंध नहीं है, चाहे खेल हो या संस्कृति। 

साइबर हमले और विस्फोट हो सकते हैं: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा

वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना में पाकिस्तानी कर्मचारियों की भागीदारी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। कांग्रेस नेता ने इसे पाकिस्तान की सोची-समझी करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे देश में साइबर हमले और विस्फोट हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!