ज्योतिरादित्य सिंधिया जी देशभक्त हैं, उसूलों की राजनीति कर रहे हैं: विश्वास सारंग - MP NEWS

Updesh Awasthee
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का एक स्टेटमेंट मध्य प्रदेश की राजनीति में सुर्खियां बन गया है। भोपाल समाचार द्वारा उठाए गए सवालों का (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं) एक तरफ श्री कमलनाथ ने जवाब दिया तो दूसरी तरफ श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भी जवाब दिया है। सबसे पहले पढ़िए श्री विश्वास सारंग का बयान और उसके बाद पढ़ने को मिलेगा, श्री दिग्विजय सिंह ने क्या कहा और श्री कमलनाथ ने क्या जवाब दिया।

सिंधिया जी लालच नहीं उसूलों की राजनीति करते हैं: विश्वास सारंग

ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने किसी लालच या महत्वाकांक्षा में कांग्रेस नहीं छोड़ी थी। आज की स्थिति में कोई सरपंच अपना पद नहीं छोड़ना। उनके साथ जो आए उन्होंने अपना विधायक और मंत्री पद छोड़ा। और ज्योतिरादित जी ने अपने उसूलों के लिए कांग्रेस छोड़ी थी। कांग्रेस ने जिन मुद्दों को लेकर जनता से वोट लिया था, वह मुझे पूरे नहीं हो रहे थे, इसलिए कांग्रेस छोड़ी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी देशभक्त हैं। वह राजनीति लालच के लिए नहीं उसूलों के लिए कर रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा है

श्री दिग्विजय सिंह ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि उन्होंने एक उद्योगपति जो सिंधिया और कमलनाथ दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं, से इस मामले में मदद मांगी थी। उद्योगपति के घर पर दोनों को डिनर पर बुलाया गया था। यहां पर उन्होंने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्री कमलनाथ के बीच में समझौता करवाया था। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके सामने अपनी कुछ मांग रखी थी। दोनों के बीच में डील को लेकर एक ड्राफ्ट भी तैयार किया गया था जिसमें मध्यस्थ के तौर पर श्री दिग्विजय सिंह ने स्वयं हस्ताक्षर किए थे। लेकिन इसके बाद कमलनाथ ने डील का उल्लंघन किया जिसके कारण सरकार गिर गई। 

कमलनाथ ने क्या जवाब दिया

दिनांक 25 अगस्त 2025 को श्री कमलनाथ ने X पर अपना बयान जारी करते हुए लिखा है कि, मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहता हूँ कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फ़ायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार श्री दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराज़गी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी। 

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयानों में कॉमन फैक्टर क्या है

दोनों के बयानों में एक बात कॉमन है। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा बहुत ज्यादा थी। श्री दिग्विजय सिंह के अनुसार उनके और कमलनाथ के बीच में एक डील हुई थी। कमलनाथ ने डील का पालन नहीं किया इसलिए सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी। श्री कमलनाथ के अनुसार, श्री दिग्विजय सिंह, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कामों में टांग रहे थे। दोनों राज परिवारों के बीच में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के कारण श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!