Hindi News - डोनाल्ड ट्रंप के जवाब में शिवराज का अभियान बिहार से शुरू

Bhopal Samachar
अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़े हमले का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में इसकी समीक्षा, समर्थन और विरोध के बयान चल रहे हैं लेकिन भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार की धरती से एक अभियान की शुरुआत कर दी है। वर्तमान संदर्भ में यह अभियान डोनाल्ड ट्रंप के लिए जवाब समझा जा रहा है। 

क्यों, हम उनके सामने हाथ जोड़ें: भारत के कृषि मंत्री ने कहा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार राज्य की राजधानी पटना में किसान संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान भाइयों-बहनों को संकल्प दिलाया कि हम अपने घर में जो चीजें लगती हैं, उन लगने वाली चीजों में वही चीज़ खरीदेंगे, जो हमारे यहाँ बनती हैं, हमारे आसपास बनती हैं, हमारे लोग बनाते हैं या जो हमारे देश में बनती हैं। सभी ने संकल्प लिया कि बाहर के देशों से बनी वस्तुएं नहीं खरीदेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि अपने किसान बना रहे हैं, वही खरीदो अपने कपड़े खरीदो, अपनी ही चीज खरीदो, अपने ही मखाने खरीदो, अपने ही खिलौने खरीदो, 144 करोड़ निवासियों का भारत है। दुनिया के देशों की जरूरत क्यों, हम उनके सामने हाथ जोड़ें हमारा उपभोक्ता बाजार इतना बढ़ाएं कि हम अगर केवल अपने देश का खरीदेंगे तो अपने देश को आगे बढ़ाकर ले जाएंगे। कोई भूखा नहीं सोयेगा, हर एक का काम धंधा चलेगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था अश्वमेघ का घोड़ा है, दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती: शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, तीसरी हम बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अश्वमेघ का घोड़ा है, दुनिया की कोई ताक़त उसे रोक नहीं सकती। उन्होंने बिहार के किसानों को बताया कि अमेरिका के साथ लड़ाई केवल इसलिए चल रही है क्योंकि, वह चाहते हैं उनके किसानों के उत्पाद भारत के बाजार में बेचे जाएं। हमारा कहना है कि आपकी किसान और हमारे किसान में कोई मुकाबला नहीं हो सकता। हम अपने किसान की रक्षा करेंगे। अमेरिका की फसल को भारत के बाजार में बिकने नहीं देंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!