GK In Hindi- मुर्गी पहले आई या अंडा! Which came first, the chicken or the egg?"

Updesh Awasthee
पहले मुर्गी आई या अंडा! यह सवाल तो सदियों से चला रहा है। तो चलिए आज इस सवाल का जवाब कुछ नए तरीके से तलाशते हैं। क्योंकि जैसा सवाल वैसा जवाब होना चाहिए। इस सवाल का जवाब खोजने के लिए लिए मुर्गियों के इतिहास और उनकी उत्पत्ति के बारे में जानना होगा। तो चलिए जानते हैं धरती पर पहले मुर्गी आई या अंडा? 

जीव विज्ञान के अनुसार - According to Biology

मुर्गी पहले आई या अंडा इस सवाल का जवाब है तलाशने के लिए हमें पहले जीवन की उत्पत्ति (Origin Of Life) को समझना होगा और हमको पता चलेगा कि "जीवन की उत्पत्ति" जल में हुई यानी की सबसे पहले जो एककोशिकीय प्रोकैरियोटिक जीव (Unicellular Prokaryotic Organism) अस्तित्व में आए उन्हें ही पहले "जीव" माना जाएगा ना की मुर्गी या अंडा। प्रोकैरियोटिक जीव होते हैं जिनमें सिर्फ एक ही कोशिका होती है और उनकी कोशिका में केंद्रक एवं अन्य कोशिका अंगक का अभाव होता है।

जैव विकास के अनुसार - Theory of Evolution

पहले मुर्गी आई या अंडा- इस सवाल में हम अक्सर "अंडे" को मुर्गी का अंडा समझते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों की इस थ्योरी में मुर्गी और अंडे पर अलग-अलग पर रिसर्च किया गया है, भले ही वह अंडा किसी भी जीव का हो। इस थ्योरी के मुताबिक कई लाख साल पहले दूसरे जीवों ने धरती पर अंडे देने शुरू कर दिए थे और तब मुर्गियों का कोई अस्तित्व भी नहीं था। धरती पर अंडे (किसी भी जीव के) आने के कई साल बाद मुर्गियों की प्रजाति आई और इसलिए धरती पर पहले अंडा आया और फिर मुर्गी। 

जैव विकास के सिद्धांत (Theory of Evolution) के अनुसार पहले धरती पर छोटे-छोटे जीव अस्तित्व में आए और उसके बाद ही बड़े जीव अस्तित्व में आए। जैव विकास के क्रम में पहले पानी में रहने वाले जीव, फिर जमीन पर रहने वाले जीव, फिर रेंग कर चलने वाले जीव आए और मुर्गी जो की एक पक्षी है, काफी बाद में आया।
Related Article: अंडा तो बंद होता है फिर चूजे को ऑक्सीजन कहां से मिलती है, जिंदा कैसे रहता है
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!