Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita,2023 मे Police officer को एक नई शक्ति दी है जो पूर्व में किसी कानून में नहीं थी, अर्थात equitable कार्य के लिए व्यक्ति को Police officer के निर्देशों को अब मानना ही होगा। अगर कोई व्यक्ति उनके न्यायसंगत आदेश, निर्देश को नहीं मनाते हैं तो यह नए कानून का उल्लंघन होगा जानिए।
Bharatiya nagarik suraksha Sanhita 2023 की धारा 172 परिभाषा
सभी व्यक्तियों को Police officer के reasonable निदेशों का Compliance करना होगा। इसका मतलब है कि जब Police officer आपको कोई Instruction देते हैं, तो आपको उसका पालन करना होगा।
इस धारा 172 के दो Essential Elements हैं :-
1. Police officer के निदेशों का पालन : सभी व्यक्तियों को Police officer के Reasonable Directions का पालन करना होगा।
2. निदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई: - यदि कोई व्यक्ति Police officer के निदेशों का उल्लंघन करता है, तो Police officer उसे गिरफ्तार कर सकता है या हटा सकता है और Magistrate के समक्ष पेश कर सकता है।
उदाहरण: मान लीजिए कि आप एक धरने में भाग ले रहे हैं और पुलिस अधिकारी आपको शांति बनाए रखने के लिए कहते हैं। यदि आप उनकी बात नहीं मानते हैं और शांति भंग करते हैं, तो पुलिस अधिकारी आपको गिरफ्तार कर सकता है और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सकता है।
अतः हम कह सकते हैं कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 172 का उद्देश्य समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। इसका पालन करने से हम समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
✍️लेखक: बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं विधिक सलाहकार, होशंगाबाद)। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. डिस्क्लेमर - यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है। कृपया किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से पहले बार एसोसिएशन द्वारा अधिकृत अधिवक्ता से संपर्क करें।