Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
एक बात पक्की है, यदि किसी सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपना स्टार्टअप किया जाए तो लाइफ का बहुत सारा स्ट्रगल बच जाता है। हमको केवल यह देखना होता है कि, जब हम अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तब सरकार की तरफ से कौन सी योजना चल रही है जिसका लाभ उठाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सरकारी योजना के बारे में बताएंगे। जिसके तहत 50 लाख रुपए की यूनिट सिर्फ ढाई लाख रुपए में मिल जाएगी। यानी की 95% तक सब्सिडी मिल जाएगी और सालाना 15 लाख की कमाई बड़ी आसानी से हो रही है।
Best business opportunity ideas for beginners
जैसा कि आप सब जानते हैं, क्लाइमेट चेंज हो चुका है। इसका असर दिखाई देने लगा है। इस बार का मानसून डर और तबाही लेकर आया है। किसी का खेत पानी में डूब गया और किसी के खेत को पानी ही नहीं मिला। बारिश तो हुई लेकिन जैसे ही बदल हटे, इतनी तेज धूप निकली कि पौधे सहन नहीं कर पाए। इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा के लिए तो कोई बीमा योजना भी नहीं है। यह बात सरकार को भी पता है इसलिए Shadenet/Poly House को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जब यह योजना शुरू हुई थी तब केवल 50% सब्सिडी दी जा रही थी। अब भारत के कई राज्यों में 95% तक सब्सिडी दी जा रही है। यह क्षेत्र और राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है परंतु यदि 70% सब्सिडी मिलती है, तो भी काफी फायदेमंद स्थित है।
50 लाख में से आपको सिर्फ ढाई लाख रूपए देना है
4000 स्क्वायर फीट में पॉलीहाउस बनाने की लागत 40 लाख आती है। अपन सबसे अच्छी तकनीक का उपयोग करेंगे तो लागत 50 लाख तक हो सकती है। इसमें से आपको सिर्फ ढाई लाख रूपए देना है। बाकी सारा पैसा सरकार देगी। क्लाइमेट चेंज से लड़ने का अब यही एकमात्र सरल और उत्तम उपाय है। पॉलीहाउस में फार्मिंग करने से काफी अच्छे आउटपुट मिलते हैं। मौसम का खतरा टल जाता है। यही कारण है कि सिर्फ 4000 स्क्वायर फीट में सालाना 15 लाख तक का प्रॉफिट आसानी से बनाया जा रहा है।
लोगों को ऑर्गेनिक फूड काफी पसंद आने लगे हैं
वैसे भी लोगों को ऑर्गेनिक फूड काफी पसंद आने लगे हैं। आपके आसपास जितने भी बड़े शहर हैं, प्रत्यक्ष शॉपिंग मॉल में ऑर्गेनिक फूड्स की गैलरी मिल जाएगी। भारत के कुछ शहरों में तो फार्मिंग टूरिज्म भी शुरू हो चुका है। लोग वीकेंड पर अपनी फैमिली को लेकर आपके पॉलीफॉर्म पर चले आते हैं। यानी एक्स्ट्रा कमाई भी हो जाएगी।
best new unique business ideas in hindi for students
यदि आप SSC, पुलिस भर्ती परीक्षा इत्यादि की तैयारी कर रहे हैं, या फिर कॉलेज के विद्यार्थी है तो बेहतर होगा कि आप अभी से अपने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दें। सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करना भी अपने आप में एक स्ट्रगल होता है लेकिन स्टार्टअप के बाद स्ट्रगल करने से बेहतर है कि स्टार्टअप से पहले स्ट्रगल कर लिया जाए। यदि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त हो गया तो आपकी सारीमेहनत या परिवारजन के काम आ जाएगी। यदि लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाया तो आंखों के सामने अंधेरा नहीं छाएगा क्योंकि आपके पास प्लान-B भी है।
Business ideas for women in india
पॉलीहाउस में फार्मिंग इतनी आसान है कि भारत में हजारों महिलाएं अकेले लीड कर रही है। ज्यादा हेल्पर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। वैसे भी भारत में महिलाओं की पार्टनरशिप में ही फार्मिंग होती आई है। खेत में रखवाली को छोड़कर बाकी सारे काम महिलाओं द्वारा किए जाते रहे हैं। और आजकल तो मशीनों ने सब कुछ बड़ा आसान कर दिया है।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए तो यह बिजनेस सपनों की दुनिया में लौट जाने जैसा है। इतनी शानदार फार्मिंग का सपना नौकरी से पहले शायद आपने भी देखा होगा लेकिन तब अक्सर कोई देवता नाराज हो जाता था और पूरा खेत हरा भरा दिखाई नहीं देता था। अब ऐसा नहीं है। यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसमें आपको आपके इन्वेस्टमेंट के ऊपर जबरदस्त रिटर्न तो मिलेगा ही। दिल को सुकून और आत्मा को शांति भी मिलेगी। आप खुद अपनी उपलब्धि पर प्राउड फील करेंगे।
Profitable business ideas in india
Shadenet/Poly House बिजनेस नहीं है लेकिन इसके कारण प्रोडक्शन बढ़ जाता है। 4000 स्क्वायर फीट के खेत में साल का 4 लाख रुपए प्रॉफिट निकलना मुश्किल होता है लेकिन पॉलीहाउस के बाद साल का 15 लाख रुपए प्रॉफिट आसानी से बन जाता है। यह पूरे भारत का एक एवरेज नंबर है। कुछ लोग इससे ज्यादा भी प्रॉफिट बना रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy this article.