BU BHOPAL NEWS: कॉलेज ट्रांसफर एवं स्टेटस चेंज के लिए अधिसूचना

Updesh Awasthee
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा विद्यार्थियों के ट्रांसफर और स्टेटस चेंज के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल सचिव द्वारा जारी की गई अधिसूचना क्रमांक 2120 दिनांक 29 अगस्त 2025, विश्वविद्यालय से संबद्ध उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो ट्रांसफर अथवा स्टेटस चेंज करना चाहते हैं। 

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की अधिसूचना क्रमांक 2120

अधिसूचना में लिखा है कि, शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रदेश के पारम्परिक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थाओं में द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में स्थानांतरण तथा नियमित से स्वाध्यायी एवं स्वाध्यायी से नियमित परीक्षा का स्टेटस परिवर्तन किये जाने हेतु केवल On-line आवेदन शुल्क राशि रूपये 300/- (रूपये तीन सौ मात्र) के साथ प्रस्तुत करने पर स्वीकार किये जावेंगे।
1. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में स्थानांतरण प्रवेश के लिए समय-समय पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार।
2. स्वाध्यायी से नियमित छात्र केवल प्रवेश की के लिए समय-समय पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार।
3. नियमित से स्वाध्यायी छात्र परीक्षा फार्म भरने तक अपना स्टेटस बदल सकते हैं।

Barkatullah University Bhopal: Download copy of Notification No. 2120

निर्धारित प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्थानांतरण हेतु संबंधित दोनों संस्थाओं से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होंगा।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!