Bhind के मुक्केबाज विधायक की प्रदेश कार्यालय में पेशी, बिहार भेजने की धमकी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर को मुक्का दिखाने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा को आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया। पार्टी ने उन्हें स्पष्ट किया कि, उनका व्यवहार पार्टी लाइन के खिलाफ है और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। यदि ऐसी कोई भी दूसरी शिकायत मिली तो उन्हें पार्टी का प्रचार करने के लिए बिहार भेज दिया जाएगा। 

पार्टी की चेतावनी के बाद भी विधायक ने माफी नहीं मांगी

भोपाल में विधायक कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने उनके व्यवहार को गंभीर मानते हुए साफ चेतावनी दी कि 'आपका आचरण पार्टी लाइन के खिलाफ है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं होगी।' हालांकि इस चेतावनी का विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए कोई माफी नहीं मांगी। यहां तक की खेद भी व्यक्त नहीं किया। 

कुशवाहा समर्थक धक्के वाला वीडियो वायरल कर रहे हैं

जहां एक और विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा के ऐसे व्यवहार को आपत्तिजनक और अमर्यादित बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विधायक श्री कुशवाहा की टीम इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके यह बता रही है कि विधायक कितने दमदार हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विधायक श्री कुशवाहा अपने साथियों के साथ कलेक्टर आवास के दरवाजे को धक्का देकर खोल रहे हैं। इसके बाद मुक्का वाला वीडियो तो सबने देखा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!