BHOPAL NEWS: महिला कपड़े चेंज कर रही थी, बच्चे ने वीडियो कॉल रिसीव कर लिया

Updesh Awasthee
मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। महिला कपड़े चेंज कर रही थी। स्मार्टफोन उसके बच्चे के हाथ में था। तभी अचानक एक वीडियो कॉल आया और बच्चे ने रिसीव कर लिया। महिला को पता ही नहीं चला, सामने वाले ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। अब शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। 

बच्चे ने स्मार्टफोन उसकी तरफ घुमा दिया

भोपाल पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र 27 वर्ष है। उसमें चार-पांच महीने पहले नौकरी के लिए एक आउटसोर्स एजेंट से बात की थी। वह महिलाओं को चतुर्थ श्रेणी के काम दिलवाता है। महिला उसे नाम से भी नहीं जानती। अप्रैल 2025 में उसके पास एक वीडियो कॉल आया। स्मार्टफोन बच्चों के हाथ में था। उसने फोन रिसीव कर लिया। महिला उस समय अपने कपड़े चेंज कर रही थी। सामने वाले व्यक्ति ने उसके बच्चे से कहा कि वह अपनी मां से बात करवाए। बच्चे ने स्मार्टफोन उसकी तरफ घुमा दिया। सामने वाले व्यक्ति ने तत्काल पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल कर दिया

तब से लेकर वह व्यक्ति लगातार उसे परेशान कर रहा है। अकेले में मिलने के लिए बुलाता है। महिला ने जब साफ इनकार कर दिया तो उस व्यक्ति ने एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में उसका वीडियो वायरल कर दिया जिसमें उसके परिवार के लोग भी जुड़े हुए हैं। वीडियो वायरल हो जाने के बाद महिला अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस थाने शिकायत करने के लिए आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर के आधार पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!