INDORE NEWS - अकेली महिला से लोअर बनियान में पूछताछ कर रहे पुलिस अधिकारी को बांधकर पीटा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में खजराना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पुलिस अधिकारी को पब्लिक ने बिजली के खंबे से बांधकर पीटा। लोगों ने उसे एक महिला के घर से पकड़ा था। इस महिला ने अपने पति की शिकायत की थी। पुलिस अधिकारी बार-बार पूछताछ के बहाने उसके घर आता था। जब पब्लिक महिला के घर के अंदर पहुंची तब पुलिस अधिकारी लोअर बनियान में था, वर्दी में नहीं था। उसके साथ कोई महिला पुलिस कर्मचारी भी नहीं थी। 

INDORE TODAY- खजराना एसआई कांड, पब्लिक की कहानी और पुलिस की कार्रवाई

खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। लोगों का कहना है कि, पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद समेत अन्य पर "हत्या के प्रयास" के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।

एसआई सुरेश बुनकर: 2 साल पहले भी पब्लिकने पीटा था

एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउन के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। बाद में लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!