भोपाल: समस्त शिव भक्त मंडल, भोपाल द्वारा श्रावण मास के पवित्र पर्व पर 11 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक पतंजलि योग केंद्र, भारत नगर, जे.के. रोड, भोपाल में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, शिव महापुराण पाठ और शिवभक्ति सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के तहत 5 जुलाई 2025, शनिवार को पतंजलि योग केंद्र में भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।
भूमि पूजन समारोह में संत समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री अनिलानंद गिरी जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संयोजक आचार्य विष्णु कांत तिवारी जी ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्र अभिषेक किया, जिसमें भारी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। रुद्र अभिषेक के पश्चात विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
आयोजन का शुभारंभ 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। शिव महापुराण का पाठ रोजाना सुबह 10:30 बजे से होगा, जबकि सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन शाम 4 बजे से शिव पूजन, हवन, अभिषेक पूजा और शिवभक्ति सत्संग जैसे अनुष्ठान आयोजित होंगे। कार्यक्रम का समापन 21 जुलाई 2025, सोमवार को श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी को होगा।
संयोजक आचार्य विष्णु कांत तिवारी ने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वे 11 जुलाई से शुरू होने वाले इस पवित्र आयोजन में भारी संख्या में शामिल होकर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण में भाग लें और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
संपर्क सूत्र: 94255853113, 9993589096, 9617369349, 94066903612, 8319757281, 9131756659, 9399207400।
भोपाल समाचार से जुड़िए |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |