यदि आप किसी ऐसे बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं जो तेजी से बढ़ रहा हो तो आपको इस कंपनी का सार्वजनिक प्रस्ताव विस्तार पूर्वक पढ़ना चाहिए। भारत के तीन बड़े शहरों में और दुनिया के तीन बड़े देशों में कंपनी के बड़े-बड़े शोरूम संचालित हैं। कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। एक नया शोरूम खोलना चाहती है और वर्किंग कैपिटल की भी जरूरत है। स्थिति यह बन गई है कि कंपनी की कुल संपत्तियां लगभग 74 करोड़ कि है और कंपनी को ₹98.65 करोड़ की जरूरत है। नहीं तो कंपनी की स्पीड स्लो हो जाएगी। इसलिए कंपनी ने भारत के स्टॉक मार्केट में Initial public offering की है। सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में कंपनी आपको अपने कारोबार में साझेदार बनाने के लिए तैयार है।
About Pushpa Jewellers Limited in HIndi
कंपनी की स्थापना सन 2009 में हुई थी। Mr. Mridul Tibrewal, Mr. Anupam Tibrewal and Mr. Madhur Tibrewal अर्थात Tibrewal परिवार इस कंपनी के प्रमोटर्स है इस कंपनी के प्रमोटर्स है। कंपनी कोलकाता पश्चिम बंगाल में है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह कंपनी स्वर्ण आभूषण का कारोबार करती है। कंपनी का कहना है कि पारंपरिक भारतीय शिल्प कला डिजाइन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी भारत के अलावा दुबई, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपना कारोबार कर रही है। भारत के हैदराबाद, बैंगलोर और चेन्नई में कंपनी के तीन शोरूम है।
Positives
- मजबूत राजस्व वृद्धि: 2022 से 2024 तक राजस्व में 124.5% और 54.08% की वृद्धि, अच्छी बात है। कंपनी बाजार की संभावनाओं को समझ पा रही है और उसके अनुसार तैयारी भी कर रही है।
- लाभ में सुधार: 22-23 में कंपनी के रेवेन्यू में 124% से ज्यादा की वृद्धि हुई थी परंतु PAT लगभग 32 प्रतिशत रह गया था। 2023-24 में रेवेन्यू में सिर्फ 24% जबकि PAT में 66.90% की वृद्धि हुई है।
- नेट वर्थ और रिजर्व्स में वृद्धि: नेट वर्थ और रिजर्व्स में स्थिर वृद्धि अच्छा संकेत माना जाता है।
- वैश्विक निर्यात: कंपनी दुबई, यूएस, और ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करती है, जो Diversification का लाभ देता है।
Negatives
- उधारी में वृद्धि: जून 2024 तक उधारी में 125% की वृद्धि हुई है। यदि राजस्व वृद्धि अपेक्षित नहीं रही तो जोखिम बढ़ सकता है।
- उच्च प्रतिस्पर्धा: आभूषण क्षेत्र अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है, जिसमें बड़े खिलाड़ी जैसे P N Gadgil और Kalyan Jewellers मौजूद हैं।
- लाभ मार्जिन कम: PAT मार्जिन (2024 में -5.3%) अपेक्षाकृत कम है, जो लागत दबाव या कम मार्जिन वाले उत्पादों का संकेत देता है।
- तिमाही डेटा पर निर्भरता: जून 2024 का डेटा केवल एक तिमाही का है, जो पूर्ण वर्ष के प्रदर्शन का सटीक अनुमान नहीं दे सकता।
- आईपीओ मूल्यांकन: मूल्य बैंड (₹143-147) और P/E अनुपात उपलब्ध नहीं है, जिससे मूल्यांकन का आकलन मुश्किल है।
Pushpa Jewellers IPO - opening, closing, allotment, date
- IPO Open Date - Mon, Jun 30, 2025
- IPO Close Date - Wed, Jul 2, 2025
- Tentative Allotment - Thu, Jul 3, 2025
- Initiation of Refunds - Fri, Jul 4, 2025
- Credit of Shares to Demat - Fri, Jul 4, 2025
- Tentative Listing Date - Mon, Jul 7, 2025
Pushpa Jewellers IPO - investment, GMP
- Face Value - ₹10 per share
- Issue Price Band - ₹143 to ₹147 per share
- Lot Size - 1,000 Shares
- Investment - ₹1,47,000
- GMP - 0%
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |