मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मूंग दाल का समर्थन मूल्य जारी करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक संवेदनशील व्यक्ति रहते हुए धन्यवाद दिया है और मूंग दाल का समर्थन मूल्य जारी करवाने के लिए प्रयास करने वाले भारतीय किसान संघ को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव संवेदनशील व्यक्ति: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने लिखा है कि, पहली बार 19 महीने में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी संवेदनशील व्यक्ति दिखे। हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं कि देर से ही सही, उन्होंने किसानों की पीड़ा को समझा। लेकिन यह धन्यवाद केवल किसानों की ताकत के कारण है, न कि सरकार के कारण। उन्होंने कहा किसान भाइयों को बधाई देते हैं हुए कहा कि आपने एकजुट होकर आवाज़ उठाई और सरकार ने उनकी मांग को पूरा कर दिया।
भारतीय किसान संघ ने आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्य सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करने के निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के श्री महेश चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जून से मूंग खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की किसानों के प्रति संवेदनशीलता की तारीफ की और आभार व्यक्त किया।