मध्य प्रदेश के कटनी में बड़वारा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील न्यायालय कक्ष में हाई-प्रोफाइल ड्रामा किया। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने खुद पर kerosene डाल लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने छह महीने पहले एक विवादित property खरीदी थी। अब वे प्रशासन पर दबाव डाल रही हैं ताकि title साफ करवाकर property possession उनको दिलवाया जाए।
रंजीता सिंह ने बिना Legal Search के खरीदी विवादित Property
घटना गुरुवार शाम की है, जब रंजीता सिंह नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह के न्यायालय कक्ष में थीं। रंजीता का दावा है कि उन्होंने 15 सितंबर 2021 को विलायत कला गाँव में 0.39 हेक्टेयर (1176 वर्गफीट) land खरीदी थी। यह land जहान सिंह से खरीदी गई, लेकिन अनुरोध तिवारी ने इस पर कब्जा कर रखा है। विशेष बात यह है कि registry के समय भी अनुरोध तिवारी का कब्जा था, यानी property पहले से विवादित थी। यदि legal search report बनवाई होती, तो यह स्पष्ट हो जाता। शायद रंजीता को सब पता था, और उन्हें political pressure के भरोसे कब्जा हटवाने का विश्वास था।
न्यायालय की प्रक्रिया के तहत कार्यवाही जारी: अनुराधा सिंह
रंजीता ने आरोप लगाया कि वे छह महीने से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन नायब तहसीलदार की लापरवाही से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला राजस्व विभाग में दर्ज है। छह महीने में criminal case का निर्णय भी नहीं हो पाता। दूसरा पक्ष 1995 से land पर काबिज है, जबकि रंजीता के नाम land 2021 में दर्ज हुई। मामला विवादित है, और court procedure के तहत कार्यवाही हो रही है।
लिखित आदेश मिलने तक कार्रवाई नहीं: पुलिस
बड़वारा एसडीओपी उमराव सिंह ने पुष्टि की कि रंजीता सिंह ने suicide attempt किया। उन्होंने बताया कि land dispute के कारण अनुरोध तिवारी का कब्जा है। तहसीलदार से लिखित आदेश मिलने पर illegal possession case दर्ज होगा, और आवश्यकता पड़ने पर ST-SC Act के तहत मामला दर्ज कर कब्जा हटाने के लिए बल प्रयोग किया जाएगा।
रंजीता ने 2022 में पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी
रंजीता सिंह के पास पेशेंस की कमी है। बिना किसी कारण के पैनिक हो जाती हैं। 2022 में उनके पति एवं विधायक श्री विजय राघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह, छत्तीसगढ़ में एक मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। उन्होंने पुलिस थाने आकर हंगामा मचा दिया। दावा किया कि उनके पति बिना बताए अचानक गायब हो गए हैं। एक विधायक का लापता हो जाना बड़ी बात है। सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन तक, हर कोई परेशान हो गया था। बाद में पुलिस अधीक्षक कटनी ने कंफर्म किया कि वह तो मंदिर गए हैं। पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |