दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन की पहली चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष भी दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
DU ADMISSION - Delhi University Admission
छात्रों को CSAS (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। जैसे ही CUET-UG के परिणाम घोषित होंगे, दूसरा चरण – च्वाइस फिलिंग और सीट एलोकेशन – प्रारंभ हो जाएगा।
HINDU COLLEGE देश का नंबर 1 कॉलेज बना
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज को भारत का सर्वोच्च रैंक प्राप्त कॉलेज घोषित किया गया है। इस कॉलेज को शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी फैकल्टी, प्रभावशाली रिसर्च और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के आधार पर यह स्थान मिला है।
TOP-10 COLLEGE OF DELHI UNIVERSITY (NIRF 2024 के अनुसार)
कॉलेज का नाम | रैंकिंग |
---|---|
हिंदू कॉलेज | 1 |
मिरांडा हाउस | 2 |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | 3 |
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज | 5 |
किरोड़ीमल कॉलेज | 9 |
लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) | 10 |
हंसराज कॉलेज | 12 |
देशबंधु कॉलेज | 16 |
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज | 18 |
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) | 19 |
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह:
- CSAS पोर्टल पर समय से पंजीकरण कर लें।
- अपने सभी दस्तावेज जैसे 12वीं की मार्कशीट, CUET स्कोर कार्ड, पहचान पत्र आदि पहले से तैयार रखें।
- कॉलेज और कोर्स का चयन NIRF रैंकिंग और अपने करियर लक्ष्यों को ध्यान में रखकर करें।
- च्वाइस फिलिंग में किसी भी गलती से बचें, क्योंकि इससे सीट एलोकेशन प्रभावित हो सकता है।