भारत की डेढ़ करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। 1 जुलाई 2025 से मिलने वाले महंगाई भत्ते का पूर्वानुमान सामने आ गया है। अप्रैल के महीने में इंडेक्स में वृद्धि हुई है। जून का महीना खत्म होने के बाद फाइनल नंबर मिल जाएंगे, लेकिन मार्च और अप्रैल के नंबर से एक अनुमान तो स्पष्ट हो गया है।
LATEST AICPI MARCH AND APRIL 2025
भारत सरकार द्वारा अभी अपने कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। मार्च 2025 में यह इंडेक्स 143.0 दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल में इसमें और वृद्धि हुई और यह 143.5 तक पहुंच गया। अब सबकी निगाहें मई और जून के आंकड़ों पर टिकी हैं। क्योंकि इसके बाद ही महंगाई भत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। गौरतलब है कि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह DA संशोधन वर्तमान वेतन आयोग के तहत आखिरी अपडेट है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आयोग अपने आखिरी चरण में एक मजबूत बढ़ोतरी के साथ विदा लेगा।
काम की बात पॉइंट टू पॉइंट
वर्तमान महंगाई भत्ता दर: 55%
संभावित नई दर: 58%
संभावित वृद्धि: लगभग 3%
लाभार्थी: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स
घोषणा: अक्टूबर–नवंबर 2025 (अनुमानित)
लागू तिथि: 01 जुलाई 2025 से
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |