अनुरुद्धाचार्य के मंच पर समस्या बताई थी, अपहरण हो गया, 25 दिन से लापता - Hindi News

Updesh Awasthee
बाबाओं के सार्वजनिक मंच पर अपनी समस्या बताना भी एक समस्या हो सकती है मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति ने कथावाचक एवं बाबा अनुरुद्धाचार्य के समक्ष अपनी समस्या बताई थी। यह सार्वजनिक कार्यक्रम था। बाबा की तरफ से लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए थे। समस्या बताने वाले व्यक्ति की समस्या का समाधान तो नहीं हुआ उल्टा अपहरण हो गया। वह 25 दिनों से लापता है। 

सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक था, शादी करना चाहता था

इंद्रकुमार 49 वर्ष पिता स्वर्गीय रामदयाल तिवारी निवासी ग्राम पड़वार (खितौला) थाना मझौली जिला जबलपुर निवासी 2 जून 2025 की शाम से लापता है। ग्रामीणों और परिवारिक लोगों ने बताया कि लापता हुए इंद्रकुमार के परिवार में सगा संबन्धी कोई नही है जो पांच भाई और दो बहन थी लेकिन तीन भाई और दोनो बहनों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि इंद्रकुमार का एक भाई है। लेकिन पूरे घर का कर्ताधर्ता इंद्र कुमार ही था, जो घर की ही 18 एकड़ जमीन पर कृषि कार्य करता है और अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाता भी है। जीवन सामान्य हुआ तो वंश वृद्धि के लिए शादी करना चाहता था। 

सोचा था, बाबा का आशीर्वाद मिलेगा तो शादी हो जाएगी

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में सिहोरा से महज 9 किमी की दूरी पर ग्राम रिवंझा में विगत माह 3 मई से 10 मई तक अनुरुद्धाचार्य के कथावाचक के कार्यक्रम का आयोजन था। प्रतिदिन कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी होती थी जिसमे लोग अपनी घरेलू और निजी समस्या को बताकर अनुरुद्धाचार्य से समाधान पूछते थे। इसी क्रम में ग्राम पड़वार (खितौला) तह. मझौली के इंद्रकुमार ने अनुरुद्धाचार्य के कार्यक्रम में सबके सामने अपनी समस्या बताई। उसे उम्मीद थी कि बाबा के आशीर्वाद से उसकी समस्या दूर हो जाएगी। उम्र अधिक हो जाने के कारण शादी नहीं हो पा रही है। बाबा का आशीर्वाद मिलेगा तो शादी हो जाएगी। 

ना दुल्हन मिली ना दहेज, दूल्हा गायब हो गया

कुछ दिनों बाद उसके पास एक फोन कॉल आया। शादी संबंध की बातचीत शुरू हुई। उसे बताया गया की खुशी नाम की लड़की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहती है। वह शादी करने के लिए तैयार है। उसको लड़की देखने के लिए बुलाया गया। यह भी कहा गया की शादी की तैयारी से आए। यदि लड़की पसंद आ जाएगी तो मंदिर में शादी करवा देंगे। इंद्र कुमार 2 जून को रवाना हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसे अपनी पत्नी के साथ 6 जून को वापस आना था परंतु आज तक वापस नहीं आया है। इंद्र कुमार को गए हुए 25 दिन हो गए लेकिन पुलिस अब तक इसे एक गंभीर घटना मानने को तैयार नहीं है। पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इंद्र कुमार की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

भोपाल समाचार नियमित प्राप्त करने के लिए

तरीका लिंक
गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करें
X (ट्विटर) पर फॉलो करें यहां क्लिक करें

भोपाल समाचार की टीम में शामिल होने के लिए सीधे संपर्क करें

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!