SATNA NEWS - हेड कांस्टेबल की छाती में घुसी गोली गायब, नकाबपोश ने थाने के अंदर घुसकर मारी थी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के सतना जिले में थाने के भीतर घुसकर हेड कांस्टेबल को मारी गई गोली के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सीटी स्कैन में डॉक्टर को हेड कांस्टेबल के शरीर में बंदूक की गोली दिखाई नहीं दी है। हेड कांस्टेबल घायल है और उसे संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। 

हेड कांस्टेबल ने क्या बताया है

घायल हुए हेड कांस्टेबल का नाम प्रिंस गर्ग है। सतना जिले के जैतवारा पुलिस थाने में 2 महीने पहले हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग की पोस्टिंग हुई है। हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि, वह स्वयं थाना परिसर में बने बैरक में रहता है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे जब वह अपनी ड्यूटी से लौट कर अपने घर में खाना खाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कमरे के बाहर से आवाज आई। प्रिंस बाहर आया और देखा कि एक नकाबपोश युवक खड़ा है। प्रिंस के बाहर आते ही युवक ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। 

हेड कॉन्स्टेबल गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गोली मारने वाला युवक मुंह बांधे हुए था। उसे संदेह है कि वह मेहुती निवासी आदर्श शर्मा उर्फ पच्चू है। कुछ दिन पहले प्रिंस ने उसकी गाड़ी थाने में खड़ी कराई थी। उसे लेकर वह काफी नाराज था। घायल हेड कॉन्स्टेबल के भाई प्रशांत तिवारी ने कहा- बड़े भाई प्रिंस गर्ग यहां दो महीने से पदस्थ हैं। भाई की लोकेशन साहिल त्रिपाठी ने दी और आदर्श ने गोली चलाई। उन्होंने ऐसा क्यों किया, पता नहीं। 

हेड कांस्टेबल की छाती में घुसी गोली गायब कैसे हो गई

घटना के तत्काल बाद फायरिंग की आवाज सुनकर थाने का स्टाफ बाहर आया। प्रिंस को घायल देखा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना परिसर में पुलिसकर्मी पर हमले की जानकारी मिलते ही एसपी आशुतोष गुप्ता और अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस से घटना की जानकारी ली। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया गया है। 

इधर सपना की जिला अस्पताल में सीटी स्कैन में घायल हेड कांस्टेबल के शरीर के अंदर गोली नहीं मिली। फिर भी एहतियात के तौर पर प्रिंस को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। किसी भी प्रकार का जान का खतरा नहीं है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!