BHOPAL NEWS - शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया, बेटी ने जहर खा लिया

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉक्टर श्री हरि कृष्ण शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उनकी डेड बॉडी फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सुसाइड नोट भी मिला है। पास के कमरे में उनकी बेटी चित्रा शर्मा की डेड बॉडी मिली है। चित्रा शर्मा की बॉडी में जहर पाया गया है। 

2 सालों में हंसता-खेलता पूरा परिवार खत्म हो गया

सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने लिखा कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह खुद भी कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं कई बीमारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है, लेकिन बेटी की देखभाल भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब नहीं सहा जाता। थक गया हूं, इसी कारण अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि 82 वर्षीय हरिकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। बेटी चित्रा शर्मा (36 साल) उन्हीं के साथ रहती थी। चित्रा आयुर्वेदिक डॉक्टर थीं। मां की मौत के बाद उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

यह घटना भोपाल के गोविंदपुरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। डीआर हरीकृष्ण शर्मा, शक्तिनगर में रहते थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पिता का शव रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि बेटी का शव बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। डॉ शर्मा के मोबाइल में, इंस्टाग्राम स्टोरी में सुसाइड नोट लिखा था। एक वसीयत भी मिली है जिसमें संपत्ति के बंटवारे का विवरण है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!