iphone 16e के कारण ब्रेकअप हुआ और बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया, भोपाल की की घटना

Bhopal Samachar
0
iphone के लिए लड़के लड़कियों में दीवानगी देखी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iphone 16e की डिमांड कर डाली। इससे पहले तक आईफोन 40-50 1000 के बजट में मिल जाता था। यह प्रीमियम मॉडल है, 85000 से शुरू होता है। लड़का गिफ्ट नहीं कर पाया तो लड़की ने ब्रेकअप कर लिया। इसकी प्रतिक्रिया में लड़के ने सुसाइड कर लिया। 

हम तो शादी करने के लिए भी तैयार थे, पिता ने बताया

घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आनंद नगर की है। युवक का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा। मृतक राज मीणा (18 वर्ष) कारपेंटर था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। राज के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। बेटे ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लड़की दूसरी समाज की थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे।

लड़की, फायदा उठा रही थी

राज के पिता ने बताया कि बेटा उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की (ब्रेकअप करने की) धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।

गर्लफ्रेंड के घर पर हंगामा

राज मीणा की मौत के बाद उसके भाई ने लड़की के घर पर खूब बदनाम किया। राज मीणा की बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया है। राज के पिता का कहना है कि लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। उसकी प्रताड़ना के कारण बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

पुलिस इंस्पेक्टर का स्टेटमेंट

कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!