MPPSC 2021 के डीएसपी कैंडीडेट्स की फील्ड पोस्टिंग की लिस्ट - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 में मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को फील्ड पोस्टिंग दे दी गई है। इसी के साथ उनकी परिवीक्षा अवधि भी शुरू हो गई है। 

चयनित अधिकारियों के पदस्थापन आदेश

मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग, वल्लभ भवन, मंत्रालय, भोपाल से जारी आदेश, दिनांक 30 जनवरी 2025, क्रमांक एफ 10(बी)97/2021/बी-4/4 में लिखा है कि, मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत चयनित उप पुलिस अधीक्षक (डी.एस.पी.) श्रेणी के निम्नलिखित अधिकारियों को परीक्षा में अर्जित श्रेष्ठ स्थान के आधार पर म.प्र. राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (डी.एस.पी.) के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाती है। इन नियुक्त अधिकारियों को राज्य शासन की सेवा में दिनांक 12 से ₹56,100-1,77,500/- वेतनमान में उप पुलिस अधीक्षक (डी.एस.पी.) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाता है।

चयनित अधिकारियों के नाम एवं पदस्थापन स्थान:

  1. ऋषभ चड्ढा खंडवा 
  2. अनुराग राजपूत मंदसौर 
  3. भुवनेश चौहान रीवा 
  4. अंकित राय भिंड 
  5. अनुश्री वार्ष्णेय ग्वालियर 
  6. महिमा चौधरी जबलपुर 
  7. आरती रघुवंशी उज्जैन 
  8. पूजा लक्षकार नर्मदा पुरम 
  9. अभिषेक चौधरी नरसिंहपुर 
  10. निशा डेहरिया रायसेन 
  11. सचिन मुहानिया सिवनी 
  12. दिव्या चंद्रवंशी नीमच

अतिरिक्त निर्देश:

नव नियुक्त अधिकारियों को आदेश प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर कोलन-4 में उल्लेखित पदस्थापन कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है।
इन अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
नियुक्ति आदेश जारी होते ही अधिकारी सेवा में माने जाएंगे और अन्य सेवाएं स्वतः निरस्त हो जाएंगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!