भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा है। चूँकि 26 जनवरी 2025 को हम अपने महान गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं, इसलिए यह दिन और भी खास है। दिनांक 26 जनवरी 2050 को भारत देश का संविधान लागू हुआ लेकिन 26 जनवरी की तारीख इसके 20 साल पहले से ही महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी तारीख के इंपॉर्टेंस के कारण ही 1950 में 26 जनवरी की तारीख को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चुना गया। दरअसल, दिनांक 26 जनवरी 1930 को पहली बार कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
ध्वजारोहण और ध्वज फहराने या झंडा वंदन में अंतर
Difference Between Flag Hoisting and Flag Unfurling समझने के लिए थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा। अपना भारत देश 15 अगस्त 1947 को ही आजाद हो चुका था। इसलिए इस दिन ब्रिटिश झंडे को उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया था और इसे फहराया गया था। झंडे को नीचे से ऊपर ले जाकर फहराने (Unfurling) की प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। जबकि स्वतंत्रता प्राप्ति के करीब ढाई साल बाद, भारत का संविधान, 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसलिए इस दिन पहले से ऊपर बंधे हुए झंडे को केवल फहराया गया था। जिससे झंडा वंदन या ध्वज वंदन (Flag Saluting) कहा जाता है।
प्रधानमंत्री, ध्वजारोहण कब करते हैं और राष्ट्रपति, झंडा वंदन कब करते हैं
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है। जो की देश के राजनीतिक प्रमुख, प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। जबकि गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है। जो की राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख, राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा परेड की सलामी ली जाती है एवं भारतीय ध्वज की वंदना की जाती है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है।
Republic Day Special Quiz
Q1. 26 जनवरी 2025 को हम कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है?
Q2. कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा कब की गई थी?
Q3. 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है या झंडा वंदन?
Q4. 26 जनवरी को झंडा वंदन कौन करता है?
Q5. ध्वजारोहण का क्या अर्थ होता है?
Q6. 26 जनवरी को झंडा फहराने को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
Q7. 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है?
Q8. ध्वजारोहण और झंडा फहराना या वंदन इन इंग्लिश?
Q9. 15 अगस्त को ध्वजारोहण कौन करता है?
Q10. 26 जनवरी भाषण के लिए 10 लाइन लिखिए।