IIT वाले डीके के खिलाफ दो थानों में मामले दर्ज, कई थानों में जांच हो रही है

Updesh Awasthee
भारत में आजकल IIT वाले बड़ी चर्चा में है। जो पढ़ाई की है उसके कारण नहीं बल्कि दूसरे कामों के कारण। दिल्ली एनसीआर में IIT वाले डीके गोयल के खिलाफ दो थाना में मामले दर्ज किए गए हैं। भारत के कई पुलिस थानों में उनके खिलाफ जांच चल रही है और इन मामलों के दर्द जाने के बाद उम्मीद है कि कई अन्य थानों में भी मामले दर्ज किए जाएंगे। IIT वाले डीके गोयल FIITJEE कोचिंग सेंटर के मालिक हैं। 

FIITJEE कोचिंग के शिक्षकों ने मामला दर्ज करवाया

दिल्ली-नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं इस केस में फिटजी के मालिक डीके गोयल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर (सीएफओ) राजीव बब्बर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। नोएडा पुलिस के डिप्टी कमिश्नर रामबदन सिंह ने कहा कि इन सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिटजी ने शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया है। इस वजह से उन्होंने इस्तीफ दे दिया है। इसके दो सेंटर के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लाखों रुपए की फीस का भुगतान करने वाले कई छात्र और उनके पेरेन्ट्स परेशानी में पड़ गए हैं।

स्टूडेंट्स की तरफ से दर्ज कराए गए मामलों में FIITJEE के अधिकारी नामजद

लक्ष्मी नगर सेंटर के एक छात्र की मां ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए 5.4 लाख रुपए की फीस का भुगतान किया था। उनका लड़का पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित फिटजी केंद्र में इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सेंटर बिना किसी जानकारी दिए करीब एक सप्ताह से बंद है। फिटजी के सेक्टर 62 सेंटर के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, गाजियाबाद के राज नगर इलाके में भी फिटजी सेंटर के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें, डीके गोयल फिटजी के मालिक हैं। वो खुद आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने फिटजी की शुरुआत 1992 में दिल्ली से की। आज पूरे देश में फिटजी 70 से ज्यादा सेंटर हैं। दिल्ली, नोएडा, पटना, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल समेत कई शहरों में इसके सेंटर हैं, जहां हाल के दिनों में इसके कुछ सेंटर बंद हो चुके हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!