MPPSC NEWS - दिव्यांग कोटे में डिप्टी कलेक्टर बनी प्रियंका पेनकिलर खाकर डांस करती है

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों की कहानी कहानियां  हो रही है। प्रियंका कदम अस्थि बाधित दिव्यांग कोट में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुई है। इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह मस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही है। स्पष्टीकरण में प्रियंका ने बताया कि वह पेनकिलर खाकर डांस करती है। 

इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे, मुख्यमंत्री से मदद मिली थी

प्रियंका कदम की कहानी बड़ी मार्मिक है। प्रियंका के पिता चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। प्रियंका की मां सिलाई का काम करती है। किराए के घर में बड़ी मुश्किल से गुजर बसर होती थी। कोचिंग की फीस और पढ़ाई का खर्चा तो संभव ही नहीं था क्योंकि परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। मुख्यमंत्री से ₹100000 की सहायता मिली। दोनों पैरों की टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए ₹100000 भी काफी नहीं थे लेकिन प्रियंका के दोस्त बड़े अच्छे हैं। उन्होंने प्रियंका की मदद की। दोनों पैरों की टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के कारण प्रियंका कदम अस्थि बाधित दिव्यांग कैटेगरी में आ गई है। इस विशेष आरक्षण के कारण ही प्रियंका का सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हो गया है। 

डॉक्टर के मना करने के बाद भी पेन किलर खाकर डांस करती है

एक तरफ प्रियंका की दर्द भरी कहानी और दूसरी तरफ ऐसी जानलेवा उद्दंडता। प्रियंका के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जब भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार देवेंद्र मीणा ने प्रियंका से सवाल किया, तो प्रियंका ने बताया कि, डॉक्टर ने बहुत सारे रिस्ट्रिक्शन बताए। दस-पंद्रह मिनट तो अच्छे से चल लेती हूं उसके बाद पैरों में सूजन आ जाती है। पैर दर्द होने लगता है। पेनकिलर खानी पड़ती है। दस-पंद्रह मिनट से ज्यादा बैठ नहीं सकती हूं। रिस्ट्रिक्टेड लाइफ है। लोगों को दिखती हूं कि नॉर्मल हूं। दर्द सहने की आदत पड़ गई है। ज्यादा दर्द होता है तो पेनकिलर खा लेती हूं। डॉक्टर ने डांस करने के लिए मना किया है। पेनकिलर खाकर डांस कर सकती हूं। एंजॉयमेंट के लिए थोड़ा बहुत 5-10 मिनट डांस कर लेती हूं। 

सर्जरी के बाद कूल्हे पर इतना जोर?

डाक्यूमेंट्स एकदम क्लियर है परंतु प्रियंका की कई चीजे मैच नहीं कर रही है। प्रियंका का कहना है कि 10 मिनट भी ठीक से नहीं चल पाती। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा क्लियर करने के बाद जब 12 नवंबर 2024 को इंटरव्यू के लिए MPPSC INDORE गई थी तो बैसाखी के सहारे चलकर इंटरव्यू दिया था। डांस का जो वीडियो सामने आ रहा है, उसमें प्रियंका जो डांस स्टेप कर रही है, इसके कारण कूल्हे पर सबसे ज्यादा प्रेशर पड़ता है। सवाल सिर्फ इतना सा है कि, जब टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो गई है तो फिर ऐसा जानलेवा डांस करने की क्या जरूरत है। डांस के दूसरे कई ऐसे स्टेप होते हैं जिनसे कूल्हे पर प्रेशर नहीं पड़ता। 

हालांकि प्रियंका, किसी भी प्रकार की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। उसे पहले से पता था कि यह सब कुछ होने वाला है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!