मध्यप्रदेश परिसीमन: देवास, इंदौर, उज्जैन और धार को मिलाकर इंटीग्रेटेड मेट्रो बनाएंगे - NEWS TODAY

0
मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि जल्दी ही देवास, इंदौर, उज्जैन और धार को एकीकृत करते हुए समग्र महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है और टेंडर भी किए गए हैं। होल्कर, सिंधिया, बाजीराव के माध्यम से हिंदवी सेना का साम्राज्य पुनस्थापित होने का दौर शुरू होने के बाद इस इलाके की स्थिति में बदलाव हुआ है और विकास की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।

इलाके की स्थिति में बदलाव हुआ है: मुख्यमंत्री

देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के भूमिपूजन में दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुए सीएम यादव ने कहा कि देवास में दो देवियों का वास हैं। तुलजा भवानी और चामुंडा मां सब पर अपनी कृपा बरसाएं। कैला देवी का भी आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। होल्कर, सिंधिया, बाजीराव के माध्यम से हिंदवी सेना का साम्राज्य पुनस्थापित होने का दौर शुरू होने के बाद इस इलाके की स्थिति में बदलाव हुआ है। मालवा क्षेत्र अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से देवास ने औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

देवास, इंदौर, उज्जैन और धार इंटीग्रेटेड मेट्रो सिटी बनेंगे

सीएम यादव ने कहा कि, देवास, इंदौर, उज्जैन और धार को एकीकृत करते हुए एक समग्र महानगर के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए टेंडर भी किए गए हैं। यह पहल क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करेगी। सीएम यादव ने आगे कहा कि, देवास के चारों ओर फोरलेन रिंगरोड बनने से देवास चारों ओर से विकसित हो रहा है। तुकोजीराव पवार के जन्मदिन पर यह स्टेडियम शुरू हो रहा है। यह देवास की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने सीएसआर फंड के माध्यम से देवास के स्टेडियम में पैवेलियन बनाने का काम कलेक्टर को दिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!