MP SAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को रात्रि 11:30 बजे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में आठ अधिकारियों के नाम है। एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री चंद्र मोहन ठाकुर को दिल्ली डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

श्री सरोधन सिंह अपर कलेक्टर डिंडोरी से अपर कलेक्टर शहडोल। 
श्री कमलेश पुरी डिप्टी कलेक्टर मऊगंज से अनूपपुर। 
श्री अनिल बनवारिया संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर से अपर आयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर। 
श्री अखिलेश कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली से संयुक्त कलेक्टर रीवा। 
श्री ऋषभ कुमार जैन संयुक्त कलेक्टर मंडला से संयुक्त कलेक्टर जबलपुर। 
श्री बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर दतिया से अशोकनगर। 
श्रीमती दीपशिखा भगत संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर से मऊगंज। 
श्रीमती आरती यादव संयुक्त कलेक्टर मैहर से सागर। 

IAS चंद्र मोहन ठाकुर का डेपुटेशन ऑर्डर

भारत सरकार, मंत्रिमण्डल की नियुक्ति समिति का सचिवालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली के परिपत्र क्रमांक 36/02/2024-EO(SM-I) दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 के अनुक्रम में श्री चन्द्रमोहन ठाकुर, भाप्रसे (2012) प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल तथा पदेन उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग की सेवाएं भारत सरकार के अंतर्गत उप सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली के पद पर, कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 04 वर्ष की अवधि अथवा अन्य आगामी आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए नियुक्ति हेतु भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली को सौंपी जाती हैं । मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अनुराग जैन मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन। 

विनम्र निवेदन 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!