MP IAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। इसमें प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल, रिक्त पद पर प्रस्तावना हो गई है लेकिन इस ट्रांसफर लिस्ट के कारण नगर पालिक निगम रीवा के आयुक्त का पद रिक्त हो गया है। जिस पर अगले सप्ताह आने वाली लिस्ट में पदस्थापन होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

  • श्री क्षितिज सिंघल 2014 को कलेक्टर जिला सिवनी से प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल। 
  • सुश्री संस्कृति जैन 2015 को आयुक्त नगर पालिक निगम रीवा से कलेक्टर जिला सिवनी। 
  • डॉ. सौरभ संजय सोनवणे 2017 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रीवा के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, नगर पालिक निगम, रीवा का प्रभार। 

श्री क्षितिज सिंघल द्वारा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री रघुराज एम. आर., भाप्रसे (2004), प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर एवं पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। 
इस समाचार के साथ संलग्न: सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया आदेश

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!