Business ideas - सिर्फ एक लाख की दुकान से ₹60000 महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

पैसा कमाना बहुत आसान है, मुश्किल तो तब आती है जब लोग अपनी शर्तों पर पैसा कमाना चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिसमें सिर्फ ₹100000 का इन्वेस्टमेंट है और ₹60000 महीने की कमाई बड़ी आसानी से हो जाएगी। बस आपको इस बिजनेस की शर्तों का पालन करना होगा। 

world best business opportunity ideas for beginners 

EV- इलेक्ट्रिक व्हीकल का जमाना आ गया है। अब तो बस भी डीजल से नहीं बैटरी से चलने लगी है। इलेक्ट्रिक रिक्शा ने भी बाजार में गजब की क्रांति की है। कहीं सवारी तो कहीं सामान लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दे जाता है। कुछ कंपनियों ने इसी इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैटरी से चलने वाला रेफ्रिजरेटर लगा दिया है। इंडियामार्ट पर इसकी कीमत ₹70000 बताई गई है। आपके लोकल मार्केट में थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। अपन को यही रेफ्रिजरेटर वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा खरीदना है। सजावट ऐसी करनी है जिससे ठंडक और ताजगी का एहसास हो। 

सुबह 5-6 बजे जब भी लोग आपके यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं ठीक उसी समय आप अपने इलेक्ट्रिक रिक्शा में ताजे फल, जूस निकालने वाली मशीन, दूध, दही, बटर मिल्क और घी इत्यादि लेकर जाएंगे। मॉर्निंग वॉक के समय यदि ताजा फल या जूस मिल जाए तो कोई मना नहीं कर पता है। यदि मॉर्निंग वॉक के टाइम में ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो गई है तो दूध, दही, बटर मिल्क और घी इत्यादि के लिए दूसरा राउंड लगा लेंगे। 
अब आसपास की सबसे पॉश कॉलोनी में दूध, दही, बटर मिल्क और घी इत्यादि की सप्लाई करना है। इसके तत्काल बाद इसी कॉलोनी में फ्रेश वेजिटेबल्स (ताजी सब्जियां) की सप्लाई करना है। फ्रिज के अंदर रखी हुई सब्जी वैसे भी ज्यादा देर तक ताजी रहती है। एक वेजिटेबल कटर लगा लेंगे। लोगों को सब्जी काट कर देंगे तो कीमत भी थोड़ी ज्यादा मिल जाएगी और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ जाएगी। 

अब दोपहर को आराम कीजिए और शाम को सूर्यास्त के बाद इसी इलेक्ट्रिक रिक्शा में आइसक्रीम लेकर निकल जाना है। किसी ऐसी जगह पर जहां भीड़ भाड़ अच्छी होती हो। अपना तो इलेक्ट्रिक रिक्शा है, कहीं भी जा सकते हैं। या फिर आसपास की अच्छी कॉलोनियों में राउंड लगा सकते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार सुबह 3 में से किसी एक विकल्प कुछ चुन सकते हैं और शाम को आइसक्रीम तो सबकी फेवरेट है। टोटल 4 घंटे का समय लगेगा, जिसमें आप इतना पैसा कमा लेंगे कि, अपनी पढ़ाई और हॉस्टल इत्यादि का खर्चा निकालने के बाद भी काफी कुछ बच जाएगा। 

business ideas for women in india 

भारत में महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही है, इलेक्ट्रिक रिक्शा क्या चीज है। संभव है कि शुरुआत में कुछ महिलाओं का कॉन्फिडेंस नहीं बनेगा। इसके लिए ऊपर जो चार विकल्प दिए हैं, उनमें से किसी एक को ट्राई कीजिए। इलेक्ट्रिक रिक्शा बायबैक की शर्त पर भी मिल जाता है। एक महीना ट्राई करके देख लीजिए। कॉन्फिडेंस बन जाए तो थैंक यू बोल देना। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए तो यह एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी है। जहां इन्वेस्ट करके काफी हाई रिटर्न कमाया जा सकता है। जैसा कि आप जानते हैं भारत में लोग बिजनेस की तुलना में नौकरी करना पसंद करते हैं। फिर चाहे नौकरी में टारगेट क्यों ना हो। लोग निश्चिंत रहते हैं क्योंकि उनका इन्वेस्टमेंट नहीं लगता। आप इसी बात का फायदा उठा सकते हैं। लोगों को नौकरी दे सकते हैं। शहर में जितनी भी पॉश कॉलोनी है, सबके लिए एक-एक इलेक्ट्रिक रिक्शा खरीद लीजिए। एक रिक्शा ₹60000 महीने कमाएगा, उसमें से ₹20000 सैलरी दे दीजिए, बाकी के ₹40000 आपके। एम्पलाइज चलाएंगे तो थोड़ा सा मेंटेनेंस भी आएगा। 

profitable business ideas in india 

इसमें कोई दो राय नहीं की यह एक प्रॉफिटेबल बिजनेस है। इसमें जितने भी प्रोडक्ट है सभी लोगों के दैनिक उपयोग में आते हैं। सारा खेल टाइमिंग का है। जो पंक्चुअल होता है, वह सबसे ज्यादा पैसे कमाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!