MP karmchari news - तीसरा समयमान मिल गया लेकिन छोटेबाबू आज तक बड़े बाबू नहीं बन पाए

Bhopal Samachar
जबलपुर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की आज अनेक विभागों में पद रिक्त है, योग्यता भी है लेकिन 35 वर्ष की नोकरी के पश्चात सहायक ग्रेड तीन लिपिकों को एक भी पदोन्नति नहीं मिलीं है। इन लिपिकों की पदोन्नतियों के लिए संबंधित विभागों में सैकड़ों पद रिक्त है,अनेक सहायक ग्रेड तीन को वेतनमान सुप्रिटेंडेंट का दिया जा रहा है लेकिन पद नाम (सहायक ग्रेड तीन) छोटे बाबू ही है।

पदोन्नति ना होने के कारण  (छोटे बाबू) लिपिक को 10 वर्ष की सेवा के पश्चात एक समयमान वेतन 20 वर्ष में दो एवं  30 वर्ष की सेवा  पूर्ण  होने पर तीसरा समयमान वेतन का लाभ दिया जाता है, आज अनेक लिपिकों को तीन समयमान वेतन मिल चुके है लेकिन एक भी प्रमोशन का लाभ नहीं मिला है। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार ही 
समयमान वेतन का लाभ दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के  जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय,  संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी,नरेंद्र सेन, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, मंसूर बेग, योगेंद्र मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, राजू मस्के, अर्जुन सोमवंशी, इंद्रप्रताप यादव, विनय नामदेव ,अजय दुबे ने  मध्य प्रदेश शासन अपने पात्र लिपिक कर्मचारियों को समय मान वेतन के अनुसार समस्त लाभ एवं पद नाम देने की मांग की है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!