INDORE में LLB स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया, विधायक का नाती था - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 साल के एक लड़के ने सुसाइड कर लिया। लड़के का नाम विजय दांगी है। निमस कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहा था। उसके दादाजी बापूलाल दांगी, खिलचीपुर के विधायक हैं। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 

विजय दांगी, इंदौर के गांधीनगर में रहता था। वह खिलचीपुर से यहां पढ़ाई करने के लिए आया था। निमस कॉलेज से LLB फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। दो पेज का सुसाइड नोट में मर्जी से जान देने की बात कही है। मां, पिता और परिवार से माफी भी मांगी। भाई के लिए लिखा है कि मम्मी-पापा का ध्यान रखना। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों को लेकर बातें लिखी हैं। उसने लिखा कि मेरे पास जो टेडी बीयर रखे है उसके साथ छेड़छाड़ ना की जाए। पुलिस के मुताबिक प्रारभिंक कारण लव अफेयर का लग रहा है। लेकिन सुसाइड नोट मे वजह का जिक्र नही किया गया है।

पिता बिल्डर, भाई MBA की पढ़ाई कर रहा है

विजय के पिता बापूलाल दांगी बिल्डर हैं। खिलचीपुर में पुश्तैनी जमीन के साथ खेती भी है। बापूलाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि छोटे बेटे विजय ने इसी साल लॉ में एडमिशन लिया था। वह जहां रहता है, वहां दो लड़कियां भी पेइंग गेस्ट हैं। विजय किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!