Business ideas - दीपावली तक 10 लाख की कमाई करनी है तो यह मशीन खरीदिए

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

दीपावली का त्यौहार बस आने ही वाला है। दूरदर्शी व्यापारियों द्वारा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है, ताकि फेस्टिवल सीजन के समय बाजार से पूरा प्रॉफिट कमाया जा सके। हम आपके लिए भी एक ऐसा ही बिजनेस प्लान लेकर आए हैं जो दीपावली तक आपकी 10 लाख रुपए की कमाई करवा देगा और उसके बाद भी आपका बिजनेस निरंतर चलता रहेगा। 

world best business opportunity ideas for beginners 

दीपावली के ठीक 1 महीने पहले पूरे देश में रिनोवेशन का काम बहुत तेजी से शुरू हो जाता है। दीपावली के ठीक 3 महीने पहले अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट्स, डुप्लेक्स, बंगले और मकान इत्यादि की फाइनल फिनिशिंग का काम शुरू हो जाता है ताकि दीपावली से पहले गृह प्रवेश किया जा सके। कुछ प्रोडक्ट्स के लिए यही सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन होता है। लकड़ी के दरवाजों पर खास किस्म की कारीगरी का काम वैसे तो साल भर चलता रहता है परंतु दीपावली के 4 महीने पहले से लोगों के पास इतना काम आता है कि, दिन-रात लगातार काम करने के बाद भी ऑर्डर पूरे नहीं हो पाए। 

लकड़ी के दरवाजों पर कारीगरी का काम वर्षों पहले हाथ से हुआ करता था। इसमें महीना का समय लगता था परंतु अब 3D wood carving मशीन से कुछ ही घंटे में आप लकड़ी के दरवाजे पर किसी भी प्रकार का डिजाइन बना सकते हैं। यही कारण है कि लोग कस्टमाइज्ड विंडो और डोर पसंद करने लगे हैं। 3D wood carving मशीन का मूल्य ₹300000 से शुरू होता है और 25 लाख रुपए तक जाता है। स्टार्टअप के लिए 5 लाख वाली मशीन पर्याप्त है। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज की पढ़ाई के साथ अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए 3D wood carving स्टार्टअप शुरू किया जा सकता है। वैसे तो इसमें बहुत काम मिलता है लेकिन आप अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई का समय निकाल देने के बाद बचे हुए समय में 3D wood carving का काम कर सकते हैं। इसके कारण आप अपनी पढ़ाई और दूसरे खर्चे तो निकल ही लेंगे बल्कि अपनी फैमिली को भी सपोर्ट कर पाएंगे और यदि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं भी मिली तो आपको डिप्रेशन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह स्टार्टअप आपका हाथ थाम लेगा। 

business ideas for women in india 

जैसा कि हम हमेशा कहते हैं। महिलाएं बिजनेस और मशीन के नाम से डर जाती है जबकि अपने ही घर में कई प्रकार की मशीन ऑपरेट करती हैं। 3D wood carving मशीन चलाना बेहद आसान है। एक हेल्पर जो मशीन पर दरवाजा या खिड़की के लिए लकड़ी फिक्स करने का काम करता है। आपको अपने कंप्यूटर पर बैठकर एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से मशीन को ऑर्डर देना है। आप जो डिजाइन चाहेंगे वह लकड़ी पर ऑटोमेटेकली बनने लगेगा। मशीन फुली ऑटोमेटिक होती है। एक बार लकड़ी फिक्स कर देने के बाद आपको कोई दूसरा काम करने की जरूरत नहीं है। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी 3D wood carving बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके लॉन्ग टर्म तक काफी अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। मशीन का मूल्य तो पहले ही सीजन में निकल जाएगा। इसके बाद लंबे समय तक आपको हाई रिटर्न मिलता रहेगा। मशीन लगाने के लिए बाजार में प्राइम लोकेशन की जरूरत नहीं है परंतु ऐसी लोकेशन होनी चाहिए जहां पर छोटे माल वाहन आसानी से आ जा सकते हों। यदि आप प्रॉपर्टी खरीद कर उसमें मशीन लगते हैं तो आपका नियमित खर्चा बहुत कम हो जाएगा और आपकी कमाई दूसरों की तुलना में काफी अधिक होगी। 

profitable business ideas in india 

जैसा कि आप समझ चुके हैं कि यह एक सर्विस सेक्टर है। आपको कोई भी प्रोडक्ट बना कर नहीं देना है बल्कि ग्राहकों को अपनी मशीन की सेवा उपलब्ध करवानी है। इसके बदले में आपको सेवा शुल्क मिलता है। सर्विस सेक्टर में हमेशा ही प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा होता है। यह जीरो मेंटेनेंस मशीन है। बस बिजली का खर्चा और ऑफिस एवं वर्कशॉप का किराया आपका नियमित मासिक खर्चा होगा। इसके बाद जो कुछ भी मिला वह आपका प्रॉफिट है। कृपया अपने बाजार में एक सामान्य ग्राहक बनाकर सर्वे कीजिए। आपको आपके लोकल मार्केट के रेट्स मिल जाएंगे और इसके आधार पर आप खुद कैलकुलेट कर पाएंगे कि आपका प्रॉफिट मार्जिन कितना है।Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !