BHOPAL NEWS - सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, जप्ती से नोटों का बंडल गायब

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापारी के यहां अवैध रूप से पुलिस की छापामार कार्रवाई का मामला सामने आया है। इसके बाद एक सब इंस्पेक्टर और उन सभी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है जो इस कार्रवाई में शामिल थे। 

BHOPAL TODAY - कैलाश खत्री के यहां बिना वारंट छापा मारने वाले चार सस्पेंड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों अशोका गार्डन पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित पंतनगर में रहने वाले कारोबारी कैलाश खत्री के घर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। यहां से नोटों की कई बंडल मिले थे। पुलिस ने हवाला का आरोप लगाया था, लेकिन अब मामले में एक नया मामला जुड़ गया है। पुलिस द्वारा जप्त किए गए नोटों में से एक मंडल गायब है। इसके बाद डीसीपी ने छापेमारी का नेतृत्व करने वाले एसआइ शत्रुघ्न पटले, प्रधान आरक्षक मेघ खत्री, सलमान व आरक्षक महेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे को सौंपी है। 

पिछले दिनों राजधानी भोपाल की मनी एक्सचेंजर (कटे-फटे नोट बदलने वाला व्यापारी) कैलाश खत्री के घर पर अधिकृत अनुमति और वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी के बिना भोपाल पुलिस की एक टीम ने अशोका गार्डन पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न पटेल के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई कर दी थी। एक पुलिस कर्मचारी इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहा था। घर में मिले सभी नोटों को एक टेबल पर रखकर जाम किया गया। इसके बाद जब गिनती की गई तो नोटों का एक बंडल गायब है। नोटों पर इस मंडल में कुल कितने रुपए हैं, पुलिस इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने व्यापारी का वह कमरा सील कर दिया था, जहां से नोट मिले लेकिन नियम अनुसार निगरानी के लिए किसी पुलिसकर्मी को तैनात नहीं किया था। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !