काव्या की कहानी का अंतिम एपिसोड, कोटा, इंदौर और शिवपुरी सुर्खियों में रहे - MP NEWS

मध्य प्रदेश के शिवपुरी और इंदौर एवं राजस्थान के कोटा शहर की सुर्खियों में रही कलामढ़ गांव की काव्या धाकड़ की कहानी का अंतिम एपिसोड भी पब्लिक हो गया है। कोटा में किडनैपिंग की कहानी बनाने वाली काव्या, इंदौर में अपनी सहेली के रूम में बॉयफ्रेंड के साथ मिल गई है। 

पापा की परी ने बॉयफ्रेंड को विदेश घुमाने, किडनैपिंग की कहानी बनाई

काव्या के पिता श्री रघुवीर धाकड़, अपनी बेटी पर आंख बंद करके विश्वास करते थे। कोटा पुलिस ने जब पूरी कहानी का खुलासा कर दिया। इंदौर पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में कहानी के गवाह और सबूत मिल गए। इसके बावजूद श्री रघुवीर धाकड़ यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनकी बेटी ने अपनी किडनैपिंग की कहानी खुद बनाई। वह लगातार मान रहे थे कि किसी के दबाव के कारण काव्या ने ऐसा किया होगा। इंदौर पुलिस में स्पष्ट कर दिया है, काव्य धाकड़, अपने बॉयफ्रेंड हर्षित के साथ विदेश घूमने जाना चाहती थी। इसलिए उसने यह सब कुछ प्लान किया। 

बेटी ने अपने पिता से फिरौती मांगी, उसे पता था प्रॉपर्टी के पैसे आने वाले हैं

काव्या अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए न केवल अपने पिता की भावनाओं से खेल रही थी बल्कि आपराधिक साजिश भी रच रही थी। उसे पता था कि पापा ने प्रॉपर्टी बेची है। उसका 27 लख रुपए आना बाकी है। इसीलिए उसने अपने पिता से 30 लाख रुपए फिरौती मांगी। उसे पता था कि उसके पिता उसे कितना प्यार करते हैं। वह डर जाएंगे और तत्काल 30 लाख रुपए दे देंगे। यहां तक की काव्या ने अपने फोटो भी खुद खिंचवाए और किडनैपर बनकर खुद ही अपने पिता से फिरौती मांगी। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !