यह कमलनाथ है या डोनाल्ड ट्रंप, हर बात में डील करते हैं, राज्यसभा के लिए भी ऑफर कर दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के विधायक और कांग्रेस में सभी पदों पर पूर्व हो चुके कमलनाथ की पॉलिटिक्स का अपना तरीका है। उनको लगता है कि राउंड टेबल मीटिंग और डील से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। जैसे डोनाल्ड ट्रंप हर बात में डील-डील करने लग जाते हैं, वैसे ही कमलनाथ भी हर बात में डील-डील करते हैं। हाई कमान से राज्यसभा की सीट मांगी तो उसमें भी डील ऑफर कर दी। 

Kamal Nath Compared to Donald Trump Over Deal Politics 

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर वित्तपोषित पत्रकारों द्वारा यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, इसलिए खबर की सत्यता पर संदेह नहीं किया जा सकता। तो बात कुछ ऐसी है कि कमलनाथ ने, राहुल गांधी को एक डील ऑफर की है। कहा है कि यदि वह मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से उनको संसद में शामिल करते हैं तो बदले में उड़ीसा की एक राज्यसभा सीट अपनी तरफ से कांग्रेस पार्टी को गिफ्ट कर देंगे, जो अभी कांग्रेस के पास नहीं है। 

कमलनाथ सर, पार्टी के प्रति निष्ठा का क्या?

जिन लोगों ने न्यूज़ को वायरल किया है वह नहीं चाहते की कमलनाथ को राज्यसभा की सीट मिले, लेकिन कमलनाथ ने जिस तरह का ऑफर किया है, वह अपने आप में सुनिश्चित करता है कि, कमलनाथ को राज्यसभा की सीट नहीं मिलनी चाहिए। बात बड़ी छोटी सी है कि यदि उड़ीसा में एक राज्यसभा की सीट आपके प्रयास से कांग्रेस को मिल सकती है तो फिर इसके लिए सौदेबाजी करने की क्या जरूरत है। आपको कांग्रेस के लिए कम करो, कांग्रेस आपकी चिंता अपने आप करेगी। वह वक्त गुजर गया जब आप डील किया करते थे, अब आप डील करने की स्थिति में नहीं हो। सबसे पहले आपको यह साबित करना है कि आप कांग्रेस के लिए काम करते हो। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!