बताइए कौन सा यादव चाहिए, यादवेंद्र यादव या डॉ मोहन यादव, ईसागढ़ में पूछेंगे सीएम - MP NEWS

मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने यादवेन्द्र सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई। वो यादव समाज से पूछेंगे कि उन्हे कौन सा यादव चाहिए, यादवेन्द्र यादव या डॉ मोहन यादव। 

बुधवार को प्रत्याशी घोषित, गुरुवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी कितनी तेजी से काम करती है। बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी को घोषित किया और गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रचार करने आ गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गुना शिवपुरी संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अशोकनगर से लेकर ईसागढ़ तक जनसंपर्क कर रहे हैें। ईसागढ़ की कृषि उपज मंडी में यादव समाज का सम्मेलन बुलाया गया है। यह यादव समाज का गढ़ है और यहां से आसपास के 500 गांव के यादव जुड़े हुए हैं। 

यादवेंद्र सिंह, विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाए थे

गुना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह हाल ही में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में उनकी हार हुई थी। जहां तक सिंधिया का सवाल है तो यादवेंद्र के पिता स्वर्गीय देशराज यादव, स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़े थे। 2 लाख वोटों से हार गए थे। फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़े तो 4 लाख वोटों से हार गए।  

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !