MPPSC NEWS - राज्य सेवा परीक्षा 2022 और 2023 का रिजल्ट कब घोषित होगा, पढ़िए

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश शासन के राज्य प्रशासनिक सेवा पद अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 और 2023 के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीदवार यह भी जानना चाहते हैं कि चुनाव आचार संहित के कारण रिजल्ट की घोषणा रुक तो नहीं जाएगी। 

चुनाव आयाेग ने नहीं रोका लेकिन MPPSC पूछेगा

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रशासन इस मामले में चुनाव आयाेग से अभिमत लेकर ही रिजल्ट घाेषित करेगा। यहां ध्यान दिलाना जरूरी है कि यदि कोई संस्था या उसकी गतिविधियां चुनाव आचार संहित के अंतर्गत आतीं हैं तो इसके लिए विधिवत सूचना दी जाती हैा, लेकिन फिर भी एमपीपीएससी आयोग से अभिमत मांगने जाएगा। अगर अनुमति मिली ताे अप्रैल अंत में रिजल्ट घाेषित किया जा सकता है, अन्यथा जून के दूसरे सप्ताह में घाेषित हाेने की संभावना रहेगी। वहीं 2023 का मूल्यांकन 31 मई तक पूरा हाेने की संभावना है। इसका रिजल्ट जुलाई में घाेषित हो सकता है। खास बात यह है कि पीएससी ने जुलाई में 2022 व सितंबर में 2023 की परीक्षा के इंटरव्यू करवाने की भी प्लानिंग कर ली है। शेड्यूल जल्द फाइनल हाेगा। इधर, राज्य सेवा परीक्षा-2021 के इंटरव्यू 18 अप्रैल से शुरू हाे रहे हैं। यह पूरे एक माह चलेंगे।

दिसंबर तक 2024 के इंटरव्यू मुश्किल

लाेकसभा चुनाव के चलते एमपी पीएससी 28 अप्रैल काे प्रस्तावित राज्य सेवा प्री परीक्षा -2024 स्थगित कर चुका है। यह अब 23 जून काे हाेगी, लेकिन पीएससी प्रशासन की तैयारी है कि 31 अक्टूबर तक न केवल 2022, बल्कि 2023 की भी नियुक्तियां हाे जाएं। दिसंबर अंत तक 2024 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पूरी कर उसके रिजल्ट जारी करने की भी प्लानिंग है, लेकिन इस पर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

इंटरव्यू शुरू करवाने की भी तैयारी है। पीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि 2022 की परीक्षा का मूल्यांकन अंतिम दाैर में है। इसके पूरा हाेते ही 2023 का भी मूल्यांकन हाे जाएगा। इस साल अंत तक हम 2021, 2022 व 2023 की चयन सूची जारी करने पर फाेकस कर रहे हैं।

किस परीक्षा में कितने पद
2021 की परीक्षा में 283 पद हैं और इन्हीं के लिए इंटरव्यू 18 अप्रैल से शुरू हाेने जा रहे हैं, जबकि 2022 की परीक्षा में 427 पद हैं। वहीं 229 पद 2023 की परीक्षा में हैं। 2024 की परीक्षा में अभी तक 110 पद हैं। भविष्य में यह पद बढ़ेंगे।​​​​​​​ 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। शिक्षा और रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !