शिक्षकों को चौथा समयमान हेतु भाजपा नेताओं को ज्ञापन - MP karmchari news

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने आज ग्वालियर में श्री महेन्द्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष राज्य बीज विकास निगम एवं पूर्व साढ़ा अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुसार सभी विभागों में 35 वर्ष की सेवा उपरांत सभी विभागों के कर्मचारियों को चौथा समयमान/क्रमोन्नति प्रदाय की जानी है किंतु स्कूल शिक्षा विभाग संचालक लोक शिक्षण भोपाल के आदेश अनुसार सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को चौथा समयमान/क्रमोन्नति देने पर रोक लगाई जा रही है। 

कर्मचारी संघ का कहना है कि, लोक शिक्षण संचालक के द्वारा लगाई गई रोक सहायक शिक्षकों, शिक्षकों के साथ अन्याय है क्योंकि वित्त विभाग के आदेश के बिंदु क्र 1 में स्पष्ट कहा गया है कि जिसे तीसरी क्रमोन्नति, समयमान प्राप्त हुआ है, उसे चौथा समयमान का लाभ मिलेगा। जब शिक्षा विभाग में 35 वर्ष सेवा उपरांत व्याख्याता एवं प्राचार्य को चौथा समयमान दिया जा रहा है फिर सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।पूर्व में भी इन दोनों वर्गों को समयमान से वंचित किया गया था। 
 
दोनों माननीय से संघ ने निवेदन किया है कि सहायक शिक्षकों, शिक्षकों को भी 35 वर्ष सेवा उपरांत चौथा समयमान क्रमोन्नति प्रदान कराने हेतु संचालक लोक शिक्षण भोपाल से इस आशय का आदेश कराकर चौथी क्रमोन्नति का लाभ दिलवाया जावे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय, शिक्षामंत्री महोदय से बात करके समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर श्री नंदकिशोर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, प्रीतम सिंह, सुरेश कदम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!