MP NEWS - महिला शिक्षक के डॉक्टर पति ने सुसाइड किया, टीकमगढ़ की घटना

0
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शासकीय डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश शर्मा ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। उनकी पत्नी शासकीय शिक्षक हैं। घटना के समय डॉक्टर शर्मा घर में अकेले थे। पास पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। घर के अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर शर्मा की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। 

पत्नी शासकीय विद्यालय में प्राचार्य, बेटा देहरादून में पढ़ रहा है

घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है। डॉ. सुरेश शर्मा जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। घटना के वक्त वे घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थी। डॉ. सुरेश शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा जतारा के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। घटना के दौरान वह अपने स्कूल में थी। जैसे ही पति के सुसाइड की खबर उन्हें लगी तो वह तुरंत घर आई। पति के शव को देखकर वह बेहोश हो गई।डॉ. सुरेश शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक 22 वर्षीय बेटा है। वह देहरादून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, फिलहाल वह देहरादून में ही है। परिजनों ने उसे घर आने के लिए कॉल किया है। 

थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डॉ. सुरेश शर्मा ने किन कारणों से सुसाइड किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला बताया जा रहा है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!