मध्यप्रदेश शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय - ओएसडी एवं इंचार्ज एमडी राज्य सहकारी बैंक - MP NEWS

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग में ओएसडी के पद पर नवीन नियुक्ति के साथ मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रभारी प्रबंध संचालक के पद पर, प्रतीक्षारत नियुक्ति कर दी गई। फिलहाल प्रबंध संचालक के पद पर श्री पीएस तिवारी नियुक्त है। मंत्रालय से जारी आदेश में लिखा है कि जब श्री तिवारी रिटायर होंगे तो उनके स्थान पर श्री गुप्ता की नियुक्ति हो जाएगी। 

इंदौर वाले एमके गुप्ता सहकारिता विभाग में ओएसडी

मध्यप्रदेश शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय से जारी हुए आदेश के अनुसार श्री एम.के. गुप्ता, संयुक्त पंजीयक
(न्यायिक) सहकारी संस्थाएं इंदौर, को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, मर्यादित भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। 

राज्य सहकारी बैंक में प्रभारी प्रबंध संचालक पद हेतु वेटिंग

श्री पी.एस. तिवारी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी. एवं प्रभारी प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य सहकारी बैंक, मर्यादित भोपाल के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर 31.12.2023 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रबंध संचालक के रिक्त पद का प्रभार श्री एम. के. गुप्ता, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी को अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!