वीडी शर्मा के लिए पावरफुल पोजीशन की तलाश, इस बार भोपाल से चुनाव लड़ेंगे - MP NEWS

Updesh Awasthee
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न है। केंद्रीय नेतृत्व उनके लिए किसी पावरफुल पोजीशन की तलाश कर रहा है। दूसरी खबर यह मिली है कि सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा अगला लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ेंगे। 

विष्णु दत्त, शर्मा नहीं होते तो मुख्यमंत्री होते

भारतीय जनता पार्टी के मामलों की समीक्षा और आलोचना करने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि यदि श्री विष्णु दत्त, नहीं कुछ और होते तो आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के प्रत्येक निर्णय का जिस प्रकार से उन्होंने पालन किया और करवाया है, वह अद्वितीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं सार्वजनिक रूप से उनकी पीठ थपथपा चुके हैं। अब जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में संगठन के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है तो मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता को भी कुछ ना कुछ ऐसा देना होगा जो मुख्यमंत्री के समकक्ष हो। 

भोपाल लोकसभा सीट से इस बार वीडी शर्मा चुनाव लड़ेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से पिछली बार विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देकर सांसद बनाया था। सांसद बनने के बाद भी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय नहीं हुई। खराब स्वास्थ्य के चलते वह पार्टी का काम करने में असमर्थ है। भाजपा में कहा जाता है कि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश की सेवा की है इसलिए भाजपा ने उन्हें सांसद बनाकर जीवन भर पेंशन एवं दूसरी सुविधाओं का इंतजाम कर दिया है। स्पष्ट की लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक नया प्रत्याशी दिखाई देगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वीडी शर्मा को चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि वह हमेशा भोपाल से कनेक्ट बने रहें। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!